फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Babu's salary hike stopped in case of sending house tax notice of 93 lakhs

93 लाख के गृहकर का नोटिस भेजने के मामले में बाबू की वेतन वृद्धि रोकी

Sat, 04 Jul 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Babu's salary hike stopped in case of sending house tax notice of 93 lakhs
बरेली नगर निगम

सभी लंबित शिकायतों की दो दिनों में सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
बरेली। 93 लाख के बकाया गृहकर का नोटिस भेजने के मामले में बाबू की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। उसे दो दिन में मामला निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। शुक्रवार को संयुक्त नगर आयुक्त ने टैक्स अनुभाग के स्टाफ की बैठक ली। कहा, दो दिनों के अंदर सभी लंबित शिकायतों की सूची उन्हें उपलब्ध कराई जाए। सूची उपलब्ध न कराने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर के मोहल्ला रोहली टोला निवासी नजीर बेग को नगर निगम ने पचास वर्ग गज के मकान पर 93 लाख रुपये का गृहकर बकाया दर्शाते हुए नोटिस भेजा था। मामला समाचार पत्रों में छपा तब नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूटी और बाबू की वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को टैक्स अनुभाग के स्टाफ की बैठक ली। नोटिस भेजने वाले बाबू से कहा कि वह दो दिन में इस मामले का निस्तारण करे। टैक्स से संबंधित जो भी शिकायतें लंबित हैं, उनकी दो दिनों में सूची उपलब्ध कराई जाए। संयुक्त नगर आयुक्त ने कहा कि टैक्स से संबंधित सभी लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed