फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baba Alakhnath temple will be beautified in Bareilly

Bareilly News: बाबा अलखनाथ का प्रवेश द्वार होगा भव्य, 12 करोड़ रुपये की लागत से संवरेगी मंदिर की सूरत

Thu, 21 Aug 2025 09:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 09:41 AM IST
सार

बरेली के बाबा अलखनाथ मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 12 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। 

विज्ञापन
Baba Alakhnath temple will be beautified in Bareilly
अलखनाथ मंदिर का प्रस्तावित नया प्रवेश द्वार - फोटो : पर्यटन विभाग

विस्तार

बरेली में बाबा अलखनाथ मंदिर भक्तों को जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। पर्यटन विभाग की परियोजना के लिए प्रदेश सरकार ने 12 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस बजट से मंदिर का सुंदरीकरण कराने के साथ ही ओपन थिएटर, वैदिक लाइब्रेरी सहित अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत नाथ मंदिरों को संवारने का काम किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के मुताबिक इस परियोजना के तहत अलखनाथ मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाएंगे। यहां एक पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही ओपन थियेटर, परिसर में फूल व प्रसाद के लिए नई दुकानें, एक बड़ा बहुउद्देशीय हॉल और वैदिक लाइब्रेरी बनाने के साथ ही प्रवेश द्वार भी आकर्षक बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


सालभर मंदिर में आते हैं श्रद्धालु 
बाबा अलखनाथ मंदिर में सालभर श्रद्धालु आते हैं। सावन माह में यह संख्या कई गुना तक बढ़ जाती है। मौजूदा समय में यहां सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी, खासकर पार्किंग की। नई परियोजना से इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक पर्यटन रविंद्र कुमार ने बताया कि अलखनाथ मंदिर बरेली ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान है। बजट मिलने के बाद अब यहां जल्द काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed