{"_id":"658ce2d98997cf29470936c1","slug":"b-tech-girl-student-commits-suicide-by-hanging-herself-at-home-in-bareilly-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चंडीगढ़ से घर आई बीटेक की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चंडीगढ़ से घर आई बीटेक की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया
Thu, 28 Dec 2023 08:22 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Dec 2023 08:22 AM IST
सार
छात्रा चंडीगढ़ में अपने सैन्यकर्मी पिता के साथ रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। चार दिन पहले ही वह अपने घर आई थी। बुधवार को उसकी मां स्कूल गई थीं। इसी दौरान छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतका के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय बीटेक छात्रा ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार को उसका शव कमरे में लटका मिला। मौत की वजह को लेकर अभी असमंजस है। छात्रा का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
धर्मेश सक्सेना चंडीगढ़ में सेना में तैनात हैं। उनकी बेटी नैना व बेटा उनके साथ रहकर पढ़ाई करते थे। धर्मेश की पत्नी यहां कृष्णा नगर में रहती हैं और निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
छात्रा की मां गई थीं स्कूल
बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि चार दिन पहले छात्रा बरेली अपनी मां के पास आई थी। बुधवार को नैना की मां अपने स्कूल गई थीं। घर में वह अकेली थी। शाम को मां घर लौटीं तो देखा कि नैना का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटक रहा है।
विज्ञापन
बदहवास मां ने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा का मोबाइल फोन लॉक है।
ये भी पढ़ें- School Closed: कड़ाके की ठंड का असर... इस जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद
परिवार आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहा है। छात्रा के भाई से बात हुई है। वह सुबह तक चंडीगढ़ से आ जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी। अगर घटना में किसी का दोष हुआ तो परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- School Closed: कड़ाके की ठंड का असर... इस जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद
परिवार आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहा है। छात्रा के भाई से बात हुई है। वह सुबह तक चंडीगढ़ से आ जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी। अगर घटना में किसी का दोष हुआ तो परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।