{"_id":"60c0dd27017273fdeaded916ffefe3ce","slug":"azam-replied-to-the-letter-sent-by-the-sp-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम ने सपा विधायक के पत्र का जवाब भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम ने सपा विधायक के पत्र का जवाब भेजा
बरेली
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर विकास मंत्री आजम खां के पत्र पर नगर निगम ने जानकारी दी है कि सरकारी जमीन को भाजपा नेताओं के कब्जे से मुक्त करा कर उनसे स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इस बारे में मंत्री ने सपा विधायक को कार्रवाई की प्रगति पर पत्र भेजा है।
विधायक शहजिल इस्लाम ने हार्टमैन स्कूल के निकट नगर निगम की जमीन पर भाजपा नेताओं के निजी स्कूल चलाए जाने का मामला विधानसभा में उठाया था। इस बारे में नगर विकास मंत्रालय ने नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी तो बताया गया कि ग्राम सुर्खा छावनी में खसरा नंबर 217, 218, 219, 220, 221 और 222 जमीन को रानी लक्ष्मीबाई रामलीला कमेटी के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर लिया गया है। जमीन के एक हिस्से पर संचालित रानी लक्ष्मीबाई विद्या मंदिर इंटर कालेज का अनाधिकृत कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसमें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से छात्राओं और स्कूल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को कहा गया है। स्कूल शिफ्ट होते ही सरकारी जमीन पर कब्जा प्राप्त कर लिया जाएगा।