{"_id":"5dc869988ebc3e5b145995e6","slug":"ayodhya-bareilly-news-bly3835452174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या प्रकरण- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कमेंट करने पर कलक्ट्रेट कर्मी का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या प्रकरण- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कमेंट करने पर कलक्ट्रेट कर्मी का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयोध्या प्रकरण पर हुए फैसले और मुख्य न्यायाधीश पर फेसबुक पर कमेंट करने वाले कलक्ट्रेट कर्मचारी के बेटे को एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी आईडी को ब्लॉक कर दिया गया है और फेसबुक मुख्यालय से रिपोर्ट भी मांगी गई है।
बारादरी की पशुपति विहार कॉलोनी निवासी अब्दुल वहीद अंसारी कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके बेटे अब्दुल कयूम अंसारी ने फेसबुक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। मुख्य न्यायाधीश पर भी टिप्पणी कर दी। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने जांच की तो आरोप की पुष्टि हो गई। इसके बाद बारादरी इंस्पेक्टर ने अब्दुल कयूम को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। अब्दुल ने अंग्रेजी से बीए ऑनर्स किया है। थाने में मौजूद अब्दुल कयूम ने सफाई दी कि वह धोखे में ऐसा कर बैठा।