फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Award for excellent performance in Delhi, names of shooters were celebrated in the ceremony

Bareilly News: दिल्ली में शानदार प्रदर्शन का इनाम, समारोह में गूंजा निशानेबाजों का नाम

Mon, 18 Aug 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Award for excellent performance in Delhi, names of shooters were celebrated in the ceremony
बरेली। राइफल क्लब में अभ्यास करने वाले युवा निशानेबाजों ने दिल्ली में आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इस उपलब्धि के लिए तीन निशानेबाजों को शहर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए आगे की राह में प्रेरणा का काम करेगा। संवाद
विज्ञापन

---
स्वास्थ्य से खेल तक तय की प्रेरक यात्रा
सुरेश शर्मा नगर फेज-2 निवासी व नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता सिद्धार्थ गौतम को जून 2024 में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। डॉक्टर ने उन्हें एकाग्रता बढ़ाने की सलाह दी तो उन्होंने राइफल क्लब में निशानेबाजी शुरू कर दी। वह सितंबर 2024 से 0.22 बोर राइफल से निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। रोज दो-तीन घंटे रेंज पर समय देते हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग का उनके जीवन पर भी सकारात्मक पड़ा है। जुलाई में दिल्ली में हुई प्री-स्टेट प्रतियोगिता में उन्होंने 600 में से 425 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सिद्धार्थ का कहना है कि यह सम्मान उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन


व्यापार और खेल के बीच साध रहे संतुलन
बड़ा बाजार निवासी रिषभ रस्तोगी (29) बचपन से ही निशानेबाजी की ओर आकर्षित रहे हैं। हालांकि, उन पर पारिवारिक व्यापार संभालने की भी जिम्मेदारी है, पर उन्होंने अपना सफर जारी रखा। वह रोज दो घंटे शूटिंग रेंज पर अभ्यास करते हैं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित प्री-स्टेट प्रतियोगिता में 600 में से 360 अंक अर्जित किए और जयपुर में होने वाली स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वह बताते हैं कि उन्होंने हमेशा व्यापार और खेल में संतुलन साधकर कार्य किया। सम्मान मिलना उनके लिए गर्व का विषय है और यह उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष से मिली सफलता
10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बना चुके अभय रस्तोगी का जीवन वर्ष 2020 में पिता के एक्सीडेंट के बाद बदल गया। परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया और खेल की राह लगभग बंद हो गई, पर जुनून जिंदा रहा। अभय ने इस झटके से उबर कर नवंबर 2024 में दोबारा अभ्यास शुरू किया। लगातार अभ्यास और धैर्य के बूते उन्होंने दिल्ली में आयोजित प्री-स्टेट प्रतियोगिता में 400 में से 310 अंक प्राप्त किए और स्टेट प्रतियोगिता में प्रवेश पाया। सम्मानित होने के बाद अभय के चेहरे पर गर्व और संतोष झलक रहा था। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनके आत्मबल को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed