{"_id":"5d64d56b8ebc3e0147577e82","slug":"authority-and-police-reaches-to-free-badaun-awaas-vikas-land-occupied-by-locals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: फिर उठा आवास विकास की जमीन का मुद्दा, कब्जा मुक्त कराने पहुंचे अधिकारी और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: फिर उठा आवास विकास की जमीन का मुद्दा, कब्जा मुक्त कराने पहुंचे अधिकारी और पुलिस
Wed, 28 Aug 2019 02:39 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आवास विकास की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा एक बार फिर उठने लगा है। मंलगवार सुबह एक बार फिर आवास विकास परिषद के अधिकारी और पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ नगला सर्की के ग्रामीणों से 20 साल पहले खरीदी गई जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों और पुलिस बल को साथ देखकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है और दोनों पक्षों की ओर से नोक-झोंक चल रही है। इस दौरान अधिकारियों को बड़ा विवाद होने की आशंका है, इसलिए पुलिस बलों को भी साथ लाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि करीब 20 साल पहले आवास विकास परिषद ने नगला सर्की के ग्रामीणों की जमीन खरीदी थी। खरीद की प्रक्रिया तो पूरी हो गई, लेकिन ग्रामीणों ने जमीन को नहीं छोड़ा। वे उसपर अपना अधिकार जताते रहे। कई साल बाद कब्जा लेने की बात कही गई लेकिन उसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। इस बीच कई बार कब्जा छुड़ाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ नहीं हो पाया।
विज्ञापन
अब परिषद के अधिकारी एक बार फिर अपनी जमीन को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश में वहां पहुंचे हैं।