फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Auspicious-Hartalika Teej tomorrow in Budhaditya Yoga, Gaurishankar's blessings will shower

Bareilly News: शुभ-बुधादित्य योग में हरतालिका तीज कल, गौरीशंकर की बरसेगी कृपा

Thu, 05 Sep 2024 06:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Auspicious-Hartalika Teej tomorrow in Budhaditya Yoga, Gaurishankar's blessings will shower
बरेली। भादो महीने के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज का पावन पर्व इस बार छह सितंबर को है। वैसे तो तृतीया तिथि का शुभारंभ पांच सितंबर को मध्याह्न 12:20 से हो जाएगा, जिसका मान छह सितंबर को दोपहर बाद 3:01 बजे तक रहेगा। उदयातिथि के प्रधानता के अनुसार इस व्रत की पूजा-अर्चना शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार हरतालिका तीज का पावन पर्व ज्योतिष शास्त्र के सत्ताईस योगों में अत्यंत मंगलकारी शुक्ल योग में पड़ रहा है। साथ ही इस दिन बुधादित्य योग भी रहेगा। इसलिए इस पर्व का महत्व इस बार कई गुना अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

मां गौरी के साथ भगवान शिव भी अपने भक्तों को यश-वैभव, धन-संपदा का शुभाशीष देंगे। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और दूसरे दिन पारण के शुभ मुहूर्त में व्रत खोलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हरतालिका तीज का महत्व
मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह व्रत कठोर व्रतों में से एक माना गया है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त
सुबह 6:01 बजे से 8:32 बजे तक। कुल मिलाकर 2 घंटे 31 मिनट का पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed