फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atul Maheshwari Scholarship exam in UP by Amar Ujala Foundation

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सैकड़ों विद्यार्थी शामिल, प्रश्नपत्र देख खिल उठे चेहरे

Sun, 20 Oct 2019 11:26 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 20 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship exam in UP by Amar Ujala Foundation
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के दूसरे चरण की परीक्षा 20 अक्तूबर यानी आज हो रही है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, बस्ती, प्रतापगढ़ समेत अन्य जगहों में सैकड़ों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने-अपने केंद्र पहुंचे। परीक्षा हॉल में बैठते ही प्रशनपत्र देख छात्रों के चिंतित चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship exam in UP by Amar Ujala Foundation
प्रयागराज में परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रयागराज के बीबीएस इंटर कॉलेज में भी बड़ी संख्या में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship exam in UP by Amar Ujala Foundation
प्रशनपत्र हल करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में कई जगहों पर चल रही इस छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान शाहजहांपुर स्थित जीएफ कॉलेज में डीएम इंद्र विक्रम सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने परीक्षा हॉल में छात्रों के साथ बैठकर प्रशनपत्र हल किया। जिलाधिकारी को अपने बीच इस अंदाज में देखकर परीक्षा में शामिल होने आए विद्यार्थियों का उत्साह देखते बन रहा था।

विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship exam in UP by Amar Ujala Foundation
बस्ती में परीक्षा में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के बस्ती में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कुल 1024 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाए थे, जिनमें से 73.14 प्रतिशत यानी 749 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 275 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
 

वहीं शाहजहांपुर में जीएफ कालेज में भी परीक्षा का आयोजन किया गया था, जहां कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पंजिकृत  791 विद्यार्थियों में से 566 परीक्षा केंद्र पहुंचे जबकि 225 अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed