{"_id":"695c2d412732ce299a0e24e9","slug":"attempt-to-steal-in-pnb-branch-cutter-stuck-while-cutting-wall-ran-away-bareilly-news-c-4-vns1074-800616-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीएनबी की शाखा में चोरी की कोशिश दीवार काटते समय फंसा कटर तो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीएनबी की शाखा में चोरी की कोशिश दीवार काटते समय फंसा कटर तो भागे
विज्ञापन
सिरौली। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में रविवार रात चोरी की नाकाम कोशिश की गई। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने चोरों की कई घंटे तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शाखा प्रबंधक आदित्य कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बैंक कर्मियों ने बताया कि इज्जत अली मार्केट की तरफ से कटर के जरिये खिड़की काटकर चोर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने सबसे पहले कैमरे तोड़ दिए। लॉकर रूम में पहुंचने के लिए स्टोर रूम की दीवार को काटना शुरू किया, जिसमें कटर आदि उपकरण फंस गए। फिर वे भाग गए।
जाते समय चोर मार्केट में डॉ. जीशान की गाड़ी के शीशे तोड़कर उसमें रखा कपड़ों का बैग चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे स्टाफ के आने के बाद लगी। बैंक कर्मियों की सूचना पर कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यहां हर समय पुलिस पिकेट रहती हैं, इसके बाद भी चोरों ने दुस्साहस किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद