फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to spread rumors on Kovid vaccine, handwritten letters thrown in homes

कोविड वैक्सीन पर अफवाह फैलाने की कोशिश, घरों में फेंके हाथ से लिखे पत्र

Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attempt to spread rumors on Kovid vaccine, handwritten letters thrown in homes
फेंके गए पत्र दिखाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पशुओं के खून से बनी बताई वैक्सीन, चार घरों में से एक भाजयुमो नेता का
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताकर बुलाई पुलिस, प्रेमनगर थाने में अज्ञात पर रिपोर्ट

बरेली। राजेंद्रनगर में बांके बिहारी मंदिर के पीछे चार घरों में पत्र फेंककर कोविड वैक्सीन को पशुओं के खून से बना बताकर सनसनी फैलाने की कोशिश की गई। हाथ से लिखे पत्र में कोरोना महामारी को साजिश बताकर लोगों से सतर्क रहने को कहा गया। जिन घरों में ये पत्र फेंके गए, उनमें से एक भाजयुमो नेता का है, उनकी सूचना पर रविवार सुबह पहुंचे भाजपा नेताओं ने मामले को गहरी साजिश बताकर नाराजगी जताई और पुलिस बुला ली। एसपी सिटी ने प्रेमनगर थाने में पुलिस की ओर एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं इस पत्र का पता चलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है।
बांके बिहारी मंदिर के पास रहने वाले भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष रजत भसीन और उनके पड़ोसी प्रेम असनानी, केबी यादव व लवली के घर व दरवाजों पर रविवार सुबह हाथ से लिखे ये पत्र पडे़ मिले। ये सभी फोटो स्टेट कॉपी हैं। इनमें लिखा है कि वर्ल्ड बैंक, डब्ल्यूएचओ तथा कई देशों की सरकारों ने मिलकर कोरोना का शिगूफा छेड़ा है। पत्र में कोरोना की जांच को लेकर भी सवाल खडे़ करते हुए लिखा है कि यह सब लोगों को डराने के लिए हो रहा है। पत्र में दो दवाइयों का जिक्र भी किया गया है और लिखा है कि ये दवाइयां जानलेवा थीं लेकिन अब इन दवाइयों को जीवनरक्षक दवाओं के नाम पर बेचा जा रहा है। पत्र में एक मोबाइल फोन नंबर लिखा है जो फरीदाबाद के किसी डॉक्टर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्र में 5 जी तकनीक को सेहत के लिए नुकसानदेह बताया है। पत्र मिलने के बाद भाजयुमो नेता रजत भसीन ने पार्टी के नेताओं को सूचना दी। इसके बाद कई भाजपा नेता और इलाके के सभासद सतीश कातिब मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने पत्र मिलने की सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी। प्रेमनगर इंस्पेक्टर अवनीश कुमार टीम के साथ उन घरों में पहुंचे जहां पर्चे फेंके गए थे। भाजपा नेताओं ने घटना को एक खास वर्ग से जोड़कर साजिश बताया। इंस्पेक्टर से आरोपी को सामने लाने की मांग की गई है। बाद में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी में लिखे उर्दू के शब्द

लोगों के घर में मिले पत्रों में उर्दू के कई शब्द हिंदी भाषा में लिखे गए हैं जिसको लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि माहौल खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, इसकी भी आशंका बनी हुई है। पत्र में कोरोना महामारी को साजिश बताते हुए वैक्सीन से बचने की सलाह भी दी है। हालांकि वर्तमान में लग रही वैक्सीन का नाम पत्र में नहीं लिखा है।

लड़की के हाथ की लिखावट मान रही पुलिस

पत्र में अजीबोगरीब बातों के साथ ही यह भी लिखा था कि यह आपके अखबार का वह पन्ना है जो फाड़ दिया गया। प्रेमनगर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पत्र को किसी लड़की के हाथ का लिखा माना है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। रविवार को इलाके में सिख संगत के जुलूस में पुलिस व्यस्त रही तो सीसीटीवी की रिकार्डिंग नहीं खंगाली जा सकी। सोमवार को इसे चेक किया जाएगा। हालांकि इस बीच रजत भसीन ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें कोहरे के कारण कुछ नजर नहीं आया। उन्होंने अंदेशा जताया कि ये पत्र रात में साढ़े तीन बजे के बाद फेंके गए हैं, क्योंकि साढ़े तीन बजे जब किसी वजह से जागे तो यह पत्र दिखाई नहीं दिया था।

दीवान की ओर से लिखी गई अफवाह फैलाने की एफआईआर

हेड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में अफवाह फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने वीडियो जारी कर पत्र में लिखी बातों को कोरी अफवाह बताया है। कहा कि वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। आरोपी की सीसीटीवी व अन्य माध्यम से तलाश कराई जा रही है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed