फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to rape a girl who went to dry clothes on the terrace

छत पर कपड़े सुखाने गई छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 20 Nov 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl who went to dry clothes on the terrace
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विरोध करने पर आरोपी पड़ोसी व्यापारी मां से मारपीट करके भागा
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा छत पर कपड़े सुखाने गई तो पड़ोसी व्यापारी ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंची छात्रा की मां ने व्यापारी को पकड़ा तो वह मारपीट करके भाग निकला। थाना इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटी। कुछ देर बाद वह छत पर कपड़े सुखाने गई तो पड़ोस में रहने वाला व्यापारी अश्लील इशारे करने लगा। बेटी ने उसकी हरकतों को अनदेखा किया तो वह छत पर पहुंच गया और उसे दबोचकर जबरदस्ती करने लगा। बेटी की चीख पुकार सुनकर वह छत पर पहुंचीं तो आरोपी व्यापारी ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट करके भाग गया। छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है आरोपी
छात्रा के परिजन ने बताया कि आरोपी व्यापारी पहले सुभाषनगर में रहता था। वह वहां भी इसी तरह की हरकतें करता था। कुछ समय पहले वह उनके पड़ोस में आकर रहने लगा और उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके चलते उनकी बेटी काफी डरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed