फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kill woman by feeding her poisonous substance

Bareilly News: जहरीला पदार्थ खिलाकर महिला की हत्या की कोशिश

Mon, 18 Aug 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill woman by feeding her poisonous substance
नवाबगंज। गृह क्लेश के चलते ससुरालियों ने शनिवार को एक महिला को मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर ससुराली उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत बिगड़ने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के बरखन रोड निवासी आरती ने बताया कि उसका विवाह लगभग नौ वर्ष पूर्व विपिन गुप्ता के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसको तीन संतानें हुईं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। आरोप है कि 15 अगस्त को विपिन ने अपने माता-पिता के साथ महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने पति विपिन गुप्ता, ससुर नरेश गुप्ता और सास भुवनेश्वरी देवी पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला अपने मायके पहुंची तो मायके वाले उसे समझाकर वापस ससुराल छोड़कर चले गए। आरोप है कि शनिवार को महिला के पति ने सास, ससुर और देवर के साथ मिलकर महिला को जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला को गंभीर हालत में कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही मौके पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सास और ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हत्यारोपी पति, सास और देवर को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed