फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kidnap girl after she refuses to marry in bareilly

युवती को अगवा करने की कोशिश: शादी से इनकार पर तेजाब डालने की दी धमकी, दरोगा के बेटे पर रिपोर्ट

Thu, 05 Sep 2024 09:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 09:49 AM IST
सार

आगरा निवासी दरोगा के बेटे ने तमंचे के बल पर युवती को अगवा करने की कोशिश की। नाकाम होने पर युवती की स्कूटी और मोबाइल लूट गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Attempt to kidnap girl after she refuses to marry in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा निवासी दरोगा के बेटे ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी ने तेजाब फेंकने की धमकी दी। तमंचे के बल पर युवती के अपहरण की कोशिश करने के साथ उसकी स्कूटी व मोबाइल फोन लूट ले गया। पीड़िता ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र की एक बस्ती निवासी युवती के मुताबिक चार साल पहले उसकी शादी की बात पुष्पांजलि बाग आगरा निवासी लक्की चौधरी से चली थी। लक्की बार-बार फोन करता था। वह शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है, इसलिए उसने शादी करने से मना कर दिया था। पिता की मौत के बाद युवती की सरकारी नौकरी लग गई।
विज्ञापन


दूसरी जगह शादी तय होने पर धमकाया 
इसकी भनक लक्की और उसके परिजनों को हुई तो उनके मन में लालच आ गया। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने पर लक्की और उसके परिजनों ने वहां फोन कर धमकी दी। सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को युवती ड्यूटी से आ रही थी, तभी लक्की ने दुपट्टा खींचा। तमंचे के बल पर अपहरण कर आगरा ले जाने की कोशिश करने लगा। उसे पीटकर स्कूटी और फोन छीनकर ले गया। लक्की ने तेजाब डालने की भी धमकी दी। लक्की शहर के किसी गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ है। 

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, पिटाई
कैंट इलाके में महिला से घर में घुसकर छेड़खानी की गई। विरोध करने पर महिला के देवर की पिटाई कर दी। कैंट थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी तभी दीपक वाजपेयी घर में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। पति और देवर ने दीपक वाजपेयी को भगाया। 

सोमवार को दीपक वाजपेयी, अभय वाजपेयी और आदर्श वाजपेयी घर की तरफ लाठी-डंडे लेकर आ रहे थे तभी उन्हें रास्ते में देवर मिल गया। देवर पर इन लोगों ने हमला कर दिया। जातिसूचक टिप्पणी कर उसकी पिटाई कर दी। कैंट थाने में महिला की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंध बनाने के बाद किया शादी से इन्कार, रिपोर्ट
पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के नाम पर पहले युवक ने महिला का हमदर्द बनकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने इन्कार कर दिया। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहनी वाली विवाहिता ने बताया कि कांधरपुर निवासी सोनू सागर उसके पति का मित्र था। 

पति-पत्नी में विवाद होने पर वह दोनों का सुलह समझौता कराता था। शादी का झांसा देकर उसने कई बाद संबंध बनाए। बरगलाकर उसने पति से भी संबंध विच्छेद करा दिया। दो माह तक घर में रखने के बाद 30 मार्च को उसे कमरे पर छोड़ गया। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। शादी की बात करने पर उसने घरवालों के राजी न होने की बात कहकर इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed