फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attacked a family after entering the house two-year-old girl died in Bareilly

घर में घुसकर हमला: हमलावरों ने आधी रात मचाया तांडव, दो साल की बच्ची की मौत, युवक को बेरहमी से पीटा

Thu, 25 May 2023 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 May 2023 06:07 PM IST
सार

बरेली में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि हमले के दौरान मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Attacked a family after entering the house two-year-old girl died in Bareilly
हमले में घायल युवक और मृतक बच्ची की मां को ढांढस बंधाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में बुधवार रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे हमलावरों ने परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। दो साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा। आरोप है कि हमलावरों ने महिला की गोद से दो साल की बच्ची छीनकर उसे मार डाला। हमले में बच्ची का चाचा गंभीर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना थाना इज्जतनगर के गांव मोरनिया की है। बुधवार रात दो बजे करीब राजन यादव के घर पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले पीड़ित पक्ष ने किसी बात पर विवाद के बाद आरोपी पक्ष पर रिपोर्ट करा दी गई थी। तब गांव के संभ्रांत लोगों ने समझौता भी करा दिया। अब दो दिन से उसी रंजिश को लेकर फिर से मारपीट और झगड़ा चल रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का गला घोंटने का प्रयास 

राजन का आरोप है कि आधी रात घर में घुसे हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पीटा। राजन के भाई छोटू का रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। हमलावरों ने परिवार की महिलाओं को भी पीटा। राजन की पत्नी की गोद से दो साल की बेटी कंचन को छीन लिया। आरोपियों के फरार होने पर राजन ने देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। 

मासूम बच्ची की मौत कैसे हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजन हमलावरों पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। राजन के भाई छोटू के शरीर पर पिटाई के निशान हैं। पीड़ित राजन ने इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उधर, घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं। मासूम बेटी की मौत से उसकी मां के आंसू नहीं थम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed