फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attack on female constable by entering police line at midnight

Moradabad: पुलिस लाइन में आधी रात को घुसकर महिला सिपाही पर हमला, छेड़खानी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Nov 2022 08:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Nov 2022 08:38 PM IST
सार

महिला सिपाही ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस लाइन के ही किसी पुलिस कर्मी की इस घटना में मिलीभगत होने का अंदेशा जताया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Attack on female constable by entering police line at midnight
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला सिपाही ने मुरादाबाद के आरएचएम कॉलेज के प्रबंधक समेत तीन लोगों पर पुलिस लाइन स्थित आवास में आधी रात को घुसकर हमला और छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिपाही के मुताबिक आरोपी उसके शिक्षक पति की कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ हाईकोर्ट में विचाराधीन याचिका वापस लेने का दबाव डालने पहुंचे थे। उसने पुलिस लाइन के ही किसी कर्मचारी के आरोपियों की मदद करने का भी अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


महिला सिपाही के मुताबिक, उनके पति मुरादाबाद के सिरसखेड़ा स्थित आरएचएम कॉलेज में बतौर शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने वेतन न देने पर कॉलेज के प्रबंधक रुकशाद अली के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। सिपाही का आरोप है कि 11 अक्तूबर को रात करीब ढाई बजे कॉलेज प्रबंधक रुकशाद अली तीन साथियों के साथ पुलिस लाइन स्थित उसके सरकारी आवास में घुस आया।
विज्ञापन


इस दौरान घर में उसके साथ उसकी तीन साल की बेटी और नाबालिग ननद मौजूद थी। आरोपी रुकशाद अली ने याचिका वापस कराने का दबाव बनाया। उसने इसका विरोध किया तो उसका गला दबा दिया। उसके साथ आए लोगों उसकी ननद के साथ भी छेड़खानी और मारपीट की। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक गालियां भी दीं। शोर मचाने पर आसपास के क्वार्टरों में रहने वाले लोग इकट्ठे हुए रुकशाद और उसके साथी हवा में तमंचे लहराते भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस लाइन के ही किसी पुलिस कर्मी की इस घटना में मिलीभगत होने का अंदेशा जताया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि जांच के तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed