फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attack on bjp leader

बवाल के बाद पांच घंटे तक भीड़ के कब्जे में रही सड़क, बंद रहा बाजार

Fri, 15 Jul 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
attack on bjp leader
रामजानकी मन्दिर के पास बबाल के बाद बाज़ार बंद हुआ मौके पर तैनात फ़ोर्स ने लोगो को रोका - संवाद
बरेली। बिरयानी की दुकान का अतिक्रमण तोड़ने के चलते हुए बवाल के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने सड़क पर कब्जा जमा लिया। यह देखकर आसपास के लोग दहशत के कारण घरों में कैद हो गए। पूरा बाजार भी बंद हो गया। करीब पांच घंटे तक सड़क लोगों के कब्जे में रही।
विज्ञापन

बवाल की शुरुआत नगर निगम की टीम के जाने के बाद शाम करीब सवा चार बजे हुई। पथराव और धारदार हथियार चले तो आसपास की दुकानें बंद होने लगीं। कुछ ही देर में पूरा बाजार बंद हो गया। दहशत के कारण आसपास रहने वाले लोग भी अपने घरों में कैद हो गए। कुछ ही देर में सड़क पर भीड़ और पुलिस ही नजर आने लगी। भीड़ बढ़ते देखकर पुलिस ने राम जानकी मंदिर के पास रस्सी बांधकर डीडीपुरम चौराहे की ओर का आवागमन बंद कर दिया। धर्मकांटा की ओर से आने वाले वाहनों को जनकपुरी की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इससे वहां भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नौ बजे तक डटी रही भीड़, करती रही हंगामा
बवाल के बाद मौके पर पहुंची भीड़ रात नौ बजे तक वहां डटी रही। डीएम और एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस और आरएएफ की टीम भी मौजूद रही। भीड़ एक स्थान से हटकर दूसरी ओर जाती और नारेबाजी करती तो फोर्स वहां पहुंच जाती। इसके चलते रात तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल भांपने में हुई चूक ने कराया बवाल
राजेंद्रनगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ बवाल मामूली चूक का नतीजा था। नगर निगम की टीम माहौल भांपने में चूक गई। बिरयानी दुकानदार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में दूसरों का दखल देखकर आक्रोशित हुए और फिर बवाल हो गया।
बिरयानी की दुकानों के अतिक्रमण की शिकायत नगर निगम में सात जुलाई को की गई थी। यह शिकायत हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी कमल राणा की ओर से की गई थी। तीन दिन पहले नगर निगम की टीम ने दुकान के बाहर किया गया अतिक्रमण हटवा दिया। लोगों ने बताया कि इसके बाद दोबारा अतिक्रमण हुआ तो बृहस्पतिवार दोपहर निगम की टीम फिर से सामान सड़क से हटवा आई। मगर इसके बाद दुकानदारों ने फिर सामान सड़क किनारे रख लिया। शाम चार बजे निगम के दस्ते ने हथौड़े से दुकान का चबूतरा तोड़ दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता भी वहां मौजूद रहे। निगम की कार्रवाई में उन लोगों के दखल को देखकर ही बिरयानी दुकानदार आक्रोशित हो गए। इसके बाद बवाल शुरू हो गया।

सिर्फ एक दुकान पर कार्रवाई से बिगड़ा माहौल
बिरयानी की जिस दुकान पर कार्रवाई से माहौल बिगड़ा, उसके आसपास कई और दुकानों का सड़क तक अतिक्रमण था। मगर वहां जब एक ही दुकान पर कार्रवाई की गई तो लोग आक्रोशित हो गए। इससे माहौल ज्यादा गरमा गया। आसपास के लोगों का कहना है कि नगर निगम की टीम ने कार्रवाई से पहले माहौल समझने की कोशिश ही नहीं की। यही बवाल की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed