{"_id":"6add119b7a8ca05e080667f8","slug":"athletes-showcased-their-prowess-at-the-khel-mahakumbh-bareilly-news-c-4-bly1015-994478-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Sun, 25 Oct 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अलखनाथ रोड स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में शनिवार को 10वीं अंतर विद्यालयीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता, 15वीं अंतर विद्यालयीय टीम चैंपियनशिप एवं जूनियर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के 48 विद्यालयों की 96 टीमें और 1450 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन सीनियर बालिका वर्ग वाॅलीबाॅल में सोबतीस पब्लिक स्कूल, बेदी इंटरनेशनल, सेक्रेड हार्ट नैनीताल रोड और जीडी गोयनका ने अपने-अपने मुकाबले जीते। जूनियर बालिका वर्ग में बीबीएल अलखनाथ, ब्लू वर्ल्ड स्कूल, सेक्रेड हार्ट किंडरगार्डेन, राधा माधव और सेक्रेड हार्ट नैनीताल रोड की टीमें विजयी रहीं। सीनियर बालक वर्ग में जीआरएम नैनीताल रोड, सेक्रेड हार्ट नैनीताल रोड और विनायक इंटरनेशनल ने जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग में बीबीएल अलखनाथ और पुलिस माॅर्डन स्कूल, नकटिया ने बाजी मारी।
टेबल-टेनिस के अंडर-11 बालक वर्ग से कुशाग्र जोशी, वियान खंडेलवाल और पर्व खंडेलवाल विजयी रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में अनिषी उपाध्याय, अनीसा अग्रवाल, पीहू अरोरा और मिराया तिवारी ने जीत हासिल की। अंडर-13 बालक वर्ग में आराध्य कुमार, आरव आनंद और सार्विक गुप्ता ने अपने मैच जीते, जबकि बालिका वर्ग में नन्दिनी, भौनीत कौर, वानी अग्रवाल और इशिता विजयी रहीं।
विज्ञापन
अंडर-15 बालक वर्ग में अपार शक्ति, अग्रिम अरोड़ा, आदित्य सागर और माधव ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में चंद्रिका पांडे, नंदिका अग्रवाल और वानी मित्तल सफल रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में पार्थ मिश्रा, पारस, लक्ष्य, चांदनी और विश्वजीत सिंह ने अपने मुकाबले जीते, जबकि बालिका वर्ग में शिवी शर्मा, रिद्धिमा सारस्वत और अमिशी उपाध्याय ने जीत हासिल की।
आयोजन सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि इससे पहले खेल महाकुंभ का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक राघव कृष्ण अग्रवाल ने किया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विश्वास शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य डाॅ. श्यामेश, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।