फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   At the beginning of December, it is poisonous in winter

अबकी दिसंबर की शुरूआत में ही सर्दी के तेवर तीखे

Sun, 03 Dec 2017 01:59 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 03 Dec 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
At the beginning of December, it is poisonous in winter
माौसम

विज्ञापन
दिसंबर में ठंड का अहसास इस बार कुछ ज्यादा ही हो गया है। शुक्रवार देर शाम और शनिवार सुबह में अच्छी ठंड रही। धूप का असर भी कम रहा। पिछले सालाें में दिसंबर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस बार के मुकाबले अधिक रहा था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनाें में ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 10 साल में दिसंबर की चार तारीख तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 17 तारीख के बाद ही सात डिग्री से नीचे गया था, लेकिन इस बार दो दिसंबर शनिवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार सुबह नौ बजे के बाद तक धूप हल्की रही। शाम को पांच बजे के बाद गलन महसूस होने लगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह बाद मौसम बदलने की संभावना है। कोहरा बढ़ सकता है और ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 
विज्ञापन

पांच साल में दिसंबर के मौसम पर एक नजर  
2 दिसंबर 2017- अधिकतम 23.1, न्यूनतम 7.1 (02 दिसंबर)
1 दिसंबर 2016- अधिकतम 28.5, न्यूनतम 7.1 (17 दिसंबर)
1 दिसंबर 2015- अधिकतम 28.0, न्यूनतम 7.7 (25 दिसंबर)
1 दिसंबर 2014- अधिकतम 29.2, न्यूनतम 5.2 (28 दिसंबर)
4 दिसंबर 2013- अधिकतम 26.8, न्यूनतम 5.0 (30 दिसंबर)
(आंकड़े भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed