फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Association made for recovery from trucks

ट्रकों से वसूली के लिए बना ली एसोसिएशन 

Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Association made for recovery from trucks
Association made for recovery from trucks - फोटो : Association made for recovery from trucks
भोजीपुरा के पास टोल बूथ पर ट्रकों से अवैध वसूली के लिए कुछ लोगों ने एसोसिएशन बना ली। परिवहन विभाग के कर्मचारियों से सांठगांठ और टोल प्लाजा कर्मचारियों के सहयोग से यह ओवरलोडिंग होने पर ट्रकों से एक हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। यह वह लोग हैं, जिनके खुद के रेत-बजरी के ट्रक चलते हैं। मॉडल टाउन के ट्रक मालिक हरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करके वसूली रुकवाने की मांग की है। उधर, एसएसपी ने हरजीत की शिकायत भोजीपुरा थाने को जांच के लिए भेजी है। 
विज्ञापन

मॉडल टाउन के हरजीत सिंह का कहना है कि शहर के कुछ लोग फर्जी एसोसिएशन बनाकर रेत-बजरी के ट्रकों से वसूली कर रहे हैं। वे एसोसिएशन के बहाने समानान्तर सरकारी विभाग की तरह काम कर रहे हैं। एक हजार रुपये न देने पर ट्रक को बंद कराने की धमकी देते हैं, जबकि अपने ट्रक ओवरलोड होने पर भी निकलवा देते हैं। उसने वसूली का विरोध किया तो उसके ट्रक चालक को धमका दिया गया। कहने लगे कि ज्यादा बोलोगे तो झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। हरजीत के मुताबिक, उसके पास धमकाए जाने की सीडी है। यह सीडी उसने पुलिस के अधिकारियों को भी सौंपी है। सीओ नवाबगंज रमनपाल सिंह ने बताया कि ट्रकों से वसूली की उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वहां यह संभव नहीं है। शिकायत मिलेगी तो दिखवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed