{"_id":"593d90a54f1c1b2f6a9bf22f","slug":"association-made-for-recovery-from-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से वसूली के लिए बना ली एसोसिएशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से वसूली के लिए बना ली एसोसिएशन
बरेली।
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Association made for recovery from trucks
- फोटो : Association made for recovery from trucks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा के पास टोल बूथ पर ट्रकों से अवैध वसूली के लिए कुछ लोगों ने एसोसिएशन बना ली। परिवहन विभाग के कर्मचारियों से सांठगांठ और टोल प्लाजा कर्मचारियों के सहयोग से यह ओवरलोडिंग होने पर ट्रकों से एक हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। यह वह लोग हैं, जिनके खुद के रेत-बजरी के ट्रक चलते हैं। मॉडल टाउन के ट्रक मालिक हरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करके वसूली रुकवाने की मांग की है। उधर, एसएसपी ने हरजीत की शिकायत भोजीपुरा थाने को जांच के लिए भेजी है।
मॉडल टाउन के हरजीत सिंह का कहना है कि शहर के कुछ लोग फर्जी एसोसिएशन बनाकर रेत-बजरी के ट्रकों से वसूली कर रहे हैं। वे एसोसिएशन के बहाने समानान्तर सरकारी विभाग की तरह काम कर रहे हैं। एक हजार रुपये न देने पर ट्रक को बंद कराने की धमकी देते हैं, जबकि अपने ट्रक ओवरलोड होने पर भी निकलवा देते हैं। उसने वसूली का विरोध किया तो उसके ट्रक चालक को धमका दिया गया। कहने लगे कि ज्यादा बोलोगे तो झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। हरजीत के मुताबिक, उसके पास धमकाए जाने की सीडी है। यह सीडी उसने पुलिस के अधिकारियों को भी सौंपी है। सीओ नवाबगंज रमनपाल सिंह ने बताया कि ट्रकों से वसूली की उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वहां यह संभव नहीं है। शिकायत मिलेगी तो दिखवा लिया जाएगा।