{"_id":"1e97f55fedccd1ba2348470c38096012","slug":"assault-blamed-on-drunk-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में मारपीट करने पर पति का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में मारपीट करने पर पति का सिर फोड़ा
बरेली
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। थाना बारादरी के रबड़ी टोला में नशे में पत्नी से मारपीट करने पर पत्नी ने रियासत का सिर फोड़कर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। पत्नी के भाई को क र्ज दिलाने से वह गुस्सा था। पत्नी की शिकायत पर रियासत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
रबड़ी टोला का रियासत सिर में पट्टी बांधे थाना बारादरी में बैठा है। पुलिस के मुताबिक रियासत शराब पीकर आए दिन घर में हंगामा करता है। शुक्रवार की सुबह की रियासत शराब पीकर घर पहुंच गया। उसने पत्नी मीनम जहां के साथ नशे में मारपीट करनी शुरू कर दी। कहने लगा कि तूने अपने भाई के नाम से 60 हजार रुपये का कर्ज लेने के लिए उनका घर गिरवी क्यों रख दिया। मेरा घर नीलाम कराने की फिराक में हैं। पत्नी ने जवाब दिया तो रियासत उसकी पिटाई करने लगा। पिता के हाथापाई करने पर मीनम का बेटा और देवर दिलशाद उर्फ बल्ले भी आ गया। दोनों ने धक्का-मुक्की करके रियासत को गिरा दिया। पत्नी ने उसके सिर में किसी धारदार हथियार से हमला करके जख्मी करके आरोपी को पुलिस बुलाकर सौंप दिया।