फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asked for housing scheme benefits to build a two-story house

Bareilly News: दो मंजिल मकान बनाने के लिए मांगा आवास योजना का लाभ

Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Asked for housing scheme benefits to build a two-story house
पशुधन मंत्री से मिलीं मुस्लिम महिलाएं, पालिका की जगह राजस्व विभाग से जांच की मांग
विज्ञापन

आंवला।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिल पाने से नाराज दर्जनों मुस्लिम महिलाएं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी अमजद बेग के साथ पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचीं। पात्रता का सर्वे पालिका की टीम से न कराकर राजस्व टीम से कराने की मांग की है।
महिलाओं का कहना था कि योजना का लाभ पाने के लिए उनके द्वारा आवेदन किए गए थे। परिवार में सदस्यों की संख्या ज्यादा होने व बेटों की शादी के बाद मकान में जगह तंग हो गई है। घर में रहना मुश्किल हो रहा है। उनके पास दूसरा भूखंड नहीं है। ऐसे में दूसरी मंजिल पर कमरे बनाने के लिए इस योजना का लाभ मिलें, पर सर्वे करने गई टीम उनको इसका पात्र नहीं मानती। महिलाओं ने सर्वे टीम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। मंत्री ने मौके पर पालिका ईओ जितेंद्र कुमार को बुलाकर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के निर्देश दिए है। संवाद
विज्ञापन

--
भौति परीक्षण में आधे से जयादा मिले अपात्र
इससे पहले आवास योजना में निजी व बिचौलियाें द्वारा वसूली व धांधली से अपात्रों को योजना का लाभ दिलाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस बार पालिका की टीम, ईओ व एसडीएम ने स्वयं मौके पर जाकर आवेदनकर्ताओं का भौतिक परीक्षण किया था। इसमें जांच में आधे से ज्यादा आवेदन अपात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पालिका की सर्वे टीम पर लगे आरोप निराधार : ईओ
ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पालिका की सर्वे टीम पर लगाए गए आरोप निराधार है। हम लोग मौके पर पहुंचकर सर्वे कर रहे हैं। और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही पात्रों को इस योजना का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed