{"_id":"5ec8316e8ebc3e909a686666","slug":"ashoka-foam-fire-destruction-in-raju-godown-bareilly-news-bly4067266197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोका फोम में लगी आग, रजऊ गोदाम में तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोका फोम में लगी आग, रजऊ गोदाम में तबाही
विज्ञापन
अशोका फोम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों की कीमत के गद्दे जले, सात फायर ब्रिगेड पहुंचीं आग बुझाने
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। अशोका फोम के रजऊ स्थित गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की लेकिन फिर भी देर रात तक आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।
लॉकडाउन के बाद शुक्रवार से ही अशोका फोम की रजऊ फैक्टरी में काम शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि शाम को फैक्टरी बंद होने के बाद कर्मचारी घर चले गए थे। सिर्फ चौकीदार ही ड्यूटी पर थे। इसी बीच अचानक फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। आग क़ी सूचना पर दमकल क़ी सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। हालांकि गोदाम के अंदरूनी हिस्से में गद्दों में आग रह रहकर भड़क रही थी। सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा व एफएसओ रवीश दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रबंध तंत्र के लोगों से आग लगने की वजह जानने की कोशिश की। प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट से आग लगने की बात ही सामने आ रही है। पिछले साल फरीदपुर में फ्यूचर कॉलेज के पास इसी फर्म के फर्नीचर गोदाम में आग लगी थी।