फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asha worker dies due to treatment by a quack in Mirganj, clinic sealed

Bareilly News: मीरगंज में झोलाछाप के इलाज से आशा कार्यकर्ता की मौत, क्लीनिक सील

Sun, 25 May 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Asha worker dies due to treatment by a quack in Mirganj, clinic sealed
झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील करती पुलिस एवं चिकित्साधीक्षक मीरगंज बिनय कुमार पाल
मीरगंज। क्षेत्र में झोलाछापों के इलाज से मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक आशा कार्यकर्ता की गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने विसरा को सुरक्षित कर लिया है। विभाग ने झोलाछाप कमल मौर्य के क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहरोली निवासी श्यामवीर ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता को बुखार आ रहा था। वह पति के साथ पैदल चलकर हुरहुरी स्थित एक झोलाछाप कमल के क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। झोलाछाप ने उसे एक इंजेक्शन लगाया, जिसके 15 मिनट बाद सुनीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

यह देख झोलाछाप के हाथ-पांव फूल गए। उसने जल्दी से महिला को सीएचसी भेज दिया। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनीता की मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया। सुनीता के परिवार पति व तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। शुक्रवार देर रात पीड़ित के पति श्यामवीर ने मीरगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने विसरा को सुरक्षित करा लिया है।
हालांकि महिला के शव के दोनों हाथों पर ड्रिप लगाने के निशान मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की है। इसके अतिरिक्त ग्राम बहरोली में एक अन्य झोलाछाप रजनीश कुमार के अवैध क्लीनिक को भी सील किया गया है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल ने बताया कि झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर भाग गया है। उसके क्लीनिक को सील कर दिया गया है। क्षेत्र में अवैध क्लीनिक को नहीं चलने दिया जाएगा। संवाद

झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील करती पुलिस एवं चिकित्साधीक्षक मीरगंज बिनय कुमार पाल

झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील करती पुलिस एवं चिकित्साधीक्षक मीरगंज बिनय कुमार पाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed