फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asha Jyoti Kendra skill training from 21

 आशा ज्योति केंद्र में 21 से कौशल प्रशिक्षण 

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Asha Jyoti Kendra skill training from 21
Asha Jyoti Kendra skill training from 21 - फोटो : Asha Jyoti Kendra skill training from 21
पीड़ित महिलाओं को मेडिकल, पुलिस और विधिक सहायता देने वाला आशा ज्योति केंद्र अब महिला और बच्चों को सशक्त बनाने के लिए भी काम करेगा। केंद्र में कौशल प्रशिक्षण शुरू हो रहे हैं जिसमें शहर की आम महिलाएं और बच्चे भी भाग ले सकेंगे। जिला प्रोबेशनरी अधिकारी नीता अहिरवाल ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर 21 जून से प्रशिक्षण शुरू हो जाएंगे। इसमें सबसे पहले योग, मेहंदी लगाना, क्राफ्ट सरीखे प्रशिक्षण शुरू होंगे। प्रशिक्षण के लिए विभाग ने शहर में काम कर रहे गैर सरकारी संस्थानों से सहयोग मांगा है। इसके अलावा, आशा ज्योति केंद्र में पुस्तकालय खुल रहा है, जो बनकर तैयार हो चुका है। डीपीओ ने बताया कि यहां महिलाएं और बच्चे आकर नियमित समय के लिए किताबें पढ़ सकेंगे। महिला सशक्तिकरण, मनोरंजन, विज्ञान और अन्य विषयों की किताबें खरीद ली गई हैं। आशा ज्योति केंद्र नए भवन में शिफ्ट हो गया है, हालांकि इसका औपचारिक उद्घाटन होना बाकी है। डीपीओ ने बताया कि 14 को डीएम बैठक लेंगी जिसमें उद्घाटन का कार्यक्रम तय होगा जिसके बाद केंद्र की सभी सुविधाएं शुरू हो सकेंगी। 
विज्ञापन

 खुल गया अल्प आश्रम 
पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए पांच दिवसीय आश्रय खुल गया है। जिले में अब तक कोई सरकारी अल्प आश्रम नहीं था। जिस कारण पीड़ित महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया जाता था। अब मेडिकल और पुलिस प्रक्रिया पूरी होने तक पीड़ित महिलाएं यहां ठहर सकेंगी। यहां पांच बेड का एक कमरा बनाया गया है। दूसरी ओर, पीड़ित बच्चों के लिए चाइल्ड लाइन के तहत पांच दिन का आश्रय खोला गया है। इसमें फिलहाल दो बेड हैं, छोटे बच्चों के लिए पालने भी लगाए गए हैं। पीड़ितों के भोजन की व्यवस्था के लिए ‘सखी कैंटीन’ बनकर तैयार है। डीपीओ ने बताया कि कैंटीन संचालक के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन

आशा ज्योति केंद्र : एक साल का रिपोर्ट कार्ड
घरेलू हिंसा - 100 केस, 75 सुलझे, 25 - फॉलोअप 
दहेज हिंसा संबंधी - तीन केस, सभी सुलझे 
शारीरिक उत्पीड़न - 5 केस, सभी सुलझे 
स्वयं सहायता - 7
बाल विवाह संबंधी- 1
बाल यौन हिंसा - 5 
अन्य - 25
कुल केस - 153, 126 सुलझे, 27 में फॉलोअप 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed