फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asaram Bapu Gets Parole victim family demand more security in Shahjahanpur

Asaram: पैरोल पर जेल से बाहर आया आसाराम, दहशत में दुष्कर्म पीड़िता का परिवार, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Fri, 16 Aug 2024 06:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 06:43 PM IST
सार

दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को पैरोल दिए जाने के बाद शाहजहांपुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने परिवार को खतरा जताया है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर तैनात पुलिस बल अपर्याप्त है। उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। 

विज्ञापन
Asaram Bapu Gets Parole victim family demand more security in Shahjahanpur
आसाराम को मिली पैरोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को इलाज के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन की पैरोल दी है। आसाराम के जेल से बाहर आने के बाद शाहजहांपुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता का परिवार डरा हुआ है। पीड़िता के पिता ने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


आसाराम को 2013 में अपने जोधपुर आश्रम में 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया था। 2018 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जोधपुर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पुलिस हिरासत में महाराष्ट्र के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए आसाराम को सात दिनों की पैरोल दी।
विज्ञापन


दो गवाहों की हो चुकी है हत्या 
शाहजहांपुर निवासी पीड़िता के पिता ने अपने परिवार को खतरा बताते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने दलील दी कि जब आसाराम जेल में था, तब उसके मामले के मुख्य गवाह कृपाल सिंह (35) की 10 जुलाई 2015 को शाहजहांपुर कैंट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और मुजफ्फरनगर में एक अन्य गवाह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने कहा कि चार साल पहले आसाराम के अनुयायियों ने शाहजहांपुर जेल में आसाराम का बैनर लगाया था। कंबल बांटे थे और मेरे घर पर धमकी भरा पत्र भी भेजा गया था। कहा कि जब से आसाराम पैरोल पर बाहर आया है, तब से वह और उसका परिवार बहुत डरा हुआ है।

पीड़िता के घर पहले से ही पुलिस बल तैनात- एसपी  
शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पीड़िता के घर पर पहले से ही पुलिस बल तैनात है। एसपी ने कहा कि पीड़िता के पिता को कोर्ट आदि के काम से बाहर जाना पड़ता है, इसलिए उनकी मांग पर उन्हें एक गनर भी मुहैया कराया गया है।

एसपी ने कहा कि हमने अपने अधिकारियों को पीड़िता के परिवार की सुरक्षा की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित थाने को सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed