फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As the scope of Dhillon's victory widened, the crowd of opponents trimmed

जैसे जैसे ढिल्लो की जीत का दायरा बढ़ा छंटती गई विरोधियों की भीड़

Fri, 04 Dec 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
As the scope of Dhillon's victory widened, the crowd of opponents trimmed
मतगणना करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही खाली होने लगी थीं कुर्सियां
विज्ञापन

भाजपा का लहराया परचम, मतगणना खत्म होने से पहले ही लगने लगे नारे

बरेली। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा का परचम खूब लहराया। सुबह आठ बजे मतगणना का दौर शुरू होते ही परिसर में उमड़ी भारी भीड़ भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में आधे से ज्यादा वोटिंग देख दंग रह गए। दोपहर तीन बजे के बाद जीत की सुगबुगाहट विरोधी खेमे में भी सुनाई देने लगी थी। दूसरे चरण में भी भारी मत हासिल करने की जानकारी होने पर शाम छह बजे तक एक-एक प्रत्याशी समेत एजेंट परिसर खाली करके चल दिए। हालत यह रही कि जब वोटिंग खत्म हुई तो परिसर में अफसर समेत भाजपा प्रत्याशी के समर्थक और जीत का जश्न ही शेष रहा।
गुरुवार की सुबह आठ बजे संजय कम्यूनिटी हॉल 15 प्रत्याशियों और उनके एजेंट से खचाखच भरा हुआ था। दोपहर बारह बजे तक मतगणना के लिए बंडल बनाए गए। फिर प्रथम चरण की मतगणना शुरू हुई। पहले चरण में ही भाजपा समर्थित उम्मीदवार हरि सिंह ढिल्लो को रिकॉर्ड 4453 वोट मिले। इसके बाद दूसरा चरण में भी 3012 वोट मिले। जीत का ग्राफ यहीं से तैयार हो गया था। जिसकी चर्चा विरोधियों के खेमे में भी शुरू हो गई थी। लिहाजा, तीसरे चरण की मतगणना का अनुमान सभी को हो गया था। इसलिए धीरे-धीरे संजय कम्यूनिटी हॉल का मतगणना स्थल खाली होता गया। हालांकि, अफसरों ने मतगणना जारी रखी। नतीजे सामने आने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो को समर्थकों ने कंधे पर उठाकर जीत की खुशी जाहिर की। इसके बाद मिशन कंपाउंड में भी जश्न का माहौल रहा। चर्चा रही कि भाजपा ने सपा, कांग्रेस सब को अबकी बार धो डाला। बता दें कि पहली बार भाजपा ने बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में टिकट दिया था।
विज्ञापन

दो प्रत्याशी चार-चार वोट लेकर वापस

एमएलसी चुनाव में 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। जिसमें दो प्रत्याशी ऐसे रहे जो तीसरे चरण तक महज चार-चार वोट ही हासिल कर सके। इसमें अभिषेक द्विवेदी और पुष्पेंद्र कुमार शामिल रहे। वहीं, बाल कृष्ण मिश्रा, पीयूष सिंह राठौर, डॉ. मेहताब अली सौ का आंकड़ा पार नहीं कर सके। यह सभी प्रत्याशी अपनी हार को सुनिश्चित मानते हुए तीसरे चरण की मतगणना से पहले ही समर्थकों के साथ परिसर से बाहर जाने लगे थे। हालत यह रही कि परिणाम घोषित होने तक सिर्फ भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वरीयता बना आधार, दर्ज हुई जीत

रिटर्निंग ऑफिसर कमिश्नर रणवीर प्रसाद के मुताबिक एक दिसंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 36703 मतदाताओं को वोट करना था। जिसके सापेक्ष 26803 वोट पड़े। इसमें 1290 वोट निरस्त हुए। कुल 25513 वोट की गिनती में शामिल हुए। कोटा के तहत 12757 वोट किसी भी मतदाता को मिलते ही वह विजेता बन जाता। हरि सिंह ढिल्लो को कोटा से भी ज्यादा 12827 वोट पड़े। नियमानुसार प्रथम वरीयता के तहत उन्हें विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया है। कहा, मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी तरह क ा कोई हंगामा या विवाद की स्थिति नहीं रही।

सभी जिलों के डीएम रहे मौजूद

मतगणना चुनाव प्रेक्षक मयूर माहेश्वरी की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान बरेली के डीएम नितीश कुमार समेत अन्य जिलों के डीएम मौजूद रहे। इसके अलावा बरेली प्रशासन से एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एडीएम एफआर मनोज पांडेय, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार, एसडीएम सदर विशु राजा, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, हंगामा

बरेली। शांतिपूर्ण चल रही मतगणना में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब एक प्रत्याशी के एजेंट ने बंडल न दिखाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस पर अफसरों और एजेंट में नोकझोंक शुरू हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कमिश्नर से एजेंट के द्वारा जबरन हंगामा करने की शिकायत की। जिसके बाद एजेंट को हॉल से बाहर कर द्वितीय चरण की मतगणना प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया।
प्रथम चरण की मतगणना के दौरान भी रामबाबू शास्त्री ने बंडल में हेरफेर किए जाने का आरोप लगाकर अफसरों से बहस की थी। मौजूद लोगों ने एजेंट को समझाकर शांत करा दिया था। द्वितीय चरण की मतगणना में भी जब टेबल नंबर आठ पर मौजूद उसी एजेंट ने फिर आरोप लगाया तो सिटी मजिस्ट्रेट नाराज हो गए। उन्होंने शांतिपूर्वक हो रही मतगणना का माहौल खराब करने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे हॉल के बाहर ले गए। जहां सीओ और कोतवाल ने उसे समझाने की कोशिश की पर वह टस से मस न हुआ। हंगामा बढ़ते देख पुलिसकर्मी वहां से हट गए। कुछ देर बाद फिर पुलिसकर्मी वापस आए और कहा कि डीएम ने द्वितीय चरण की मतगणना से बाहर रहने को कहा है। करीब 15 मिनट तक परिसर में हंगामे का माहौल बना रहा। ब्यूरो

ऐसे बढ़े तीन चरणों में प्रत्याशियों के वोट 

उम्मीदवार प्रथम द्वितीय तृतीय (कुल)
मेहंदी हसन 73 205 276
संजय मिश्रा 1201 2795 4864
हरि सिंह ढिल्लो 4453 7465 12827
अभिषेक द्विवेदी 1 4 4
आशुतोष शर्मा 23 33 213
हाजी दानिश अख्तर 237 358 723
पियूष सिंह राठौर 7 38 61
पुष्पेंद्र कुमार 2 4 4
बाल कृष्ण मिश्रा 16 33 64
डॉ. मेहताब अली 38 45 54
डॉ. राजेंद्र गंगवार 162 955 1162
राम बाबू शास्त्री 432 1258 2016
डॉ. विनय खंडेलवाल 138 585 705
डॉ. सुनीत गिरी 331 390 1258
सुभाष चंद्र शर्मा 456 854 1283

आवागमन बंद होने से लोेग हुए परेशान

संजय कम्यूनिटी हॉल से करीब दो सौ मीटर तक के क्षेत्र में आवागमन बंद कर दिया गया था। बरेली कॉलेज गेट से चौकी चौराहा जाने वाले मार्ग दोनों ओर से बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामपुर गार्डन स्थित अस्पताल में इलाज आदि कराने जा रहे लोगों को पूछताछ के बाद जाने दिया। वाहनों को बाहर ही रोक दिया गया था। जिसके चलते बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को खासी दिक्कत हुई। दोनों ही बैरीकेडिंग पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते लोगों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed