फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as the voting is over, now the duty allowance starts

मतदान खत्म होते ही अब ड्यूटी भत्ते का तकादा शुरू

Fri, 18 Feb 2022 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
As soon as the voting is over, now the duty allowance starts
बरेली। तीन दिन पहले मतदान समाप्त होने के बाद अब निर्वाचन कार्यालय में ड्यूटी भत्ता लेने के लिए चुनाव कार्मिकों का तांता लगने लगा है। रिजर्व में रहीं पोलिंग पार्टियां भी ड्यूटी भत्ता के लिए चक्कर लगा रही हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत हफ्ते भर बाद भत्ता भुगतान करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में 14 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम और वीवी पैट मशीनें परसाखेड़ा स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखवा दी र्गइं। पोलिंग बूथों पर तैनात रहीं पोलिंग पार्टियों को तो मौके पर ही ड्यूटी भत्ते का नकद भुगतान कर दिया गया, लेकिन 239 सेक्टर, 27 जोनल मजिस्ट्रेट और 599 माइक्रोऑब्जर्वर समेत रिजर्व में रहीं 751 पोलिंग पार्टियों का अब तक भुगतान नहीं हो सका है। लिहाजा, ये लोग निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना ड्यूटी भत्ता मांग रहे हैं।
विज्ञापन

किसे, कितने रुपये का होना है भुगतान - प्रत्येक माइक्रोऑब्जर्वर को एक हजार, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को 15-15 सौ रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाना है। इस हिसाब से माइक्रोऑर्ब्जर को 5.99 लाख, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को 3.99 लाख रुपये का भुगतान कोषागार से किया जाना है। रिजर्व पोलिंग पार्टियों को भी करीब 25 लाख रुपये का भुगतान कोषागार से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आंगनबाड़ी वर्कर की सूचना भेजी, 15-15 लाख मिलेंगे - मतदान के दिन ड्यूटी पर जाने के दौरान नवाबगंज और ड्यूटी पर पहुंचने के बाद तबीयत खराब होने पर वापस लौट रहीं दो आंगनबाड़ी वर्कर की मौत हो गई थी। चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत होने की सूचना निर्वाचन कार्यालय से चुनाव आयोग को भेज दी गई है। अब चुनाव आयोग से मुआवजा दिए जाने का प्रस्ताव मांगे जाने पर मृतक आंगनबाड़ी वर्करों की फाइल आर्थिक सहायता के लिए भेजी जाएगी। दोनों के परिजन को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed