फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ARTO

बरेली विजिलेंस और एसपी का एआरटीओ कार्यालय में छापा, 18 दलाल और व दो कर्मचारी पकड़े

Fri, 11 Sep 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
ARTO
आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों पर छापेमारी करती पुलिस ने कागजात और लैपटॉप भी जब्त किए - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट की गई। एसपी एस आनंद ने कई थानों की पुलिस के साथ और बरेली से आई विजिलेंस टीम ने एआरटीओ कार्यालय में अचानक छापा मारकर 18 दलाल और दो कर्मचारियों को पकड़ लिया। उनके पास बने हुए ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के रजिस्ट्रेशन आदि कागजात, करीब चार लाख रुपये नकद और कंप्यूटर, लैपटॉप आदि सामान बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों से देर शाम तक पुलिस लाइन में पूछताछ चलती रही। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को शाहजहांपुर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का पंजीकरण आदि कोई काम बगैर दलालों के न होने की शिकायत मिली थी। दलालों पर किसी भी काम को कराने के तय फीस से दस गुना तक रुपये वसूलने का आरोप था। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बरेली में तैनात विजिलेंस के अफसरों और शाहजहांपुर एसपी को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में छापा मारने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को बरेली विजिलेंस के एएसपी अरविंद यादव व सीओ सैलजा मिश्रा की टीम और एसपी एस आनंद ने कई थानों की पुलिस के साथ दोपहर करीब एक बजे अचानक नियामतपुर गांव के पास स्थित उप संभागीय कार्यालय जा पहुंची। अफसरों की टीम को देखकर कार्यालय के बाहर बैठे दलालों में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों ने भाग रहे दलालों में से कई को दौड़ाकर दबोच लिया। उस समय कई दलाल कार्यालय के अंदर मौजूद थे उन्हें भी पकड़ लिया गया। दलालों से साठगांठ करते हुए दो कर्मचारी रंगेहाथ पकड़े गए। छापे के दौरान कार्यालय में अफरातफरी मची रही। विभाग के अफसरों को छापे का पता चला तो सहम गए। हालांकि कोई इसका विरोध नहीं कर सका। विजिलेंस और पुलिस टीम पकड़े गए लोगों को पुलिस लाइन ले गए। जहां उनसे देर शाम तक पूछताछ चलती।
विज्ञापन

शासन को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ऑनलाइन सुविधा के नाम पर दलाली का काम होने की सूचना मिली थी। बरेली से आई विजिलेंस टीम के साथ जाकर छापा मारा तो वहां दलालों के साथ भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। - एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed