{"_id":"6ad149cf253a5478390d8484","slug":"arpit-from-bareilly-took-nine-wickets-to-lead-railways-to-victory-over-hyderabad-bareilly-news-c-4-bly1015-989029-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली के अर्पित ने नौ विकेट लेकर रेलवे को हैदराबाद पर दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली के अर्पित ने नौ विकेट लेकर रेलवे को हैदराबाद पर दिलाई जीत
विज्ञापन
बरेली। राजकोट में खेली जा रही कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट ट्रॉफी में बरेली के बाएं हाथ के स्पिनर अर्पित यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। रेलवे की ओर से अपना पहला मुकाबला खेलते हुए उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ दोनों पारियों में कुल नौ विकेट हासिल किए।
अर्पित ने अपनी सटीक गेंदबाजी, बेहतरीन नियंत्रण और घूमती गेंदों से हैदराबाद के बल्लेबाजों को लगातार मुश्किल में डाले रखा। उनके कोच मनीष सिंह ने कहा कि अर्पित ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ अभ्यास किया है।
उन्होंने भरोसा जताया कि अभी टूर्नामेंट में काफी मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अर्पित यादव अपनी शानदार गेंदबाजी को जारी रखते हुए इस सीजन में 50 विकेट हासिल करने में जरूर सफल होगा। एसआरएमएस ट्रस्ट के अध्यक्ष देव मूर्ति, ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने इस उपलब्धि पर अर्पित को बधाई दी। संवाद