फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Around 31 lakh tourist visited Bareilly

साल भर में 31 लाख पर्यटक घूम गए बरेली!

Thu, 27 Sep 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 27 Sep 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड परिक्षेत्र अपने में तमाम ऐतिहासिक धराहरों को समेटे हैं। पर्यटन विभाग ने भी इस क्षेत्र को महाभारत सर्किल में रखा है। महाभारत काल की लीलौर झील का वजूद आज भी कायम है। दरगाह आला हजरत और नाथ नगरी नाम से प्रसिद्ध बरेली पर्यटन के मामले में मीलों पीछे है। अहिछत्र जैसी जगह होने के बावजूद उसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं किया जा सका। विदेशी पर्यटक तो दूर लोकल पर्यटक यहां सिर्फ मेलों में ही आते हैं। पर्यटन विभाग का दावा है कि बरेली में साल  2017 में 31 लाख से ज्यादा पर्यटक आए जिसमें विदेशियों की संख्या 1458 है। 
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों की माने तो 18 लाख से ज्यादा पर्यटक बरेली में सिर्फ मेला देखने आए जिसमें विदेशियों की संख्या 90 से कम है। एतिहासिक स्थल देखने वालेे पर्यटकों में लोकल करीब साढ़े तीन लाख तो विदेशियों की संख्या करीब 150 है। स्मारक देखने वाला कोई नहीं आया जबकि बरेली में कई ऐसे स्थल हैं जिनको स्मारक के रूप में विकसित किया जा सकता है। बरेली में होने वाले महोत्सव में करीब एक लाख पर्यटक आए जिसमें विदेशियों की संख्या सवा सौ के करीब है।  हालांकि अब पर्यटन विभाग लोकल के साथ विदेशी पर्यटक बढ़ाने पर जो रह दे रहा है। दरगाह आला हजरत, नाथ मंदिर, खानकाह नियाजिया, दरगाह शाह शराफत मियां जैसे स्थान है जहां पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। विभागीय आंकड़ों की माने तो करीब साढ़े चार लाख पर्यटक पिछले साल धार्मिक स्थलों पर आए। इसमें विदेशियों की संख्या सवा तीन सौ है। इन स्थानों को और बेहतर करके पर्यटकों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन


 पार्क और मंदिरों को संवारेगा पर्यटन विभाग
पर्यटन विभाग ने शासन को कुछ मंदिर और शहर की कुछ पार्क को संवारने का प्रस्ताव भेजा है। करीब साठ लाख की लागत से इनको संवारा जाएगा। मंदिरों में  बनखंडी नाथ मंदिर, आंवला में जैन मंदिर, मीरगंज में बाबा बनखंडी नाथ, सेंथल में पट्टी कला मोहन मंदिर, फरीदपुर शिव मंदिर को इसमें लिया गया है। शहर की पार्कों में  तुला शेरपुर, गांधी नगर, सुरेश शर्मा नगर, छोटी विहार, जवाहर नगर पार्क, राजेंद्र नगर पार्क, जनकपुरी, चाणक्यपुरी का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
हमारा लक्ष्य लोकल के साथ विदेशी पर्यटकों को बढ़ाने पर है। कुछ स्थलों को संवारने का प्रस्ताव भेजा है। जिन स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है उसमें विभाग कार्य करेगा।
-दीप्ति वत्स, पर्यटन अधिकार्री

इसबार की थीम है पर्यटन एवं डिजिटल परिर्वतन
इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम  पर्यटन एवं डिजिटल परिर्वतन रखी गई है। पर्यटन स्थलों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल फार्मेट से जोड़ना है। बरेली के ऐसे स्थानों को भी डिजिटल फार्मेट से जोड़ने की कोशिश है।



विवि के म्यूजियम में आज होगा कार्यक्रम
पर्यटन विभाग की तरफ से विश्वविद्यालय के पंचाल संग्रहालय में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें मंथन होगा कि बरेली में पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed