फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army

सात अक्तूबर से शुरू होगी सेना की कोटा भर्ती रैली

Sun, 22 Sep 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Army
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
बरेली। यूनिट हेडक्वॉर्टर (यूएचक्यू) के तहत सात से 23 अक्तूबर तक जाट रेजिमेंट सेंटर में सेना कोटा भर्ती का आयोजन होगा। इसमें सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समेन (वाद्ययंत्र), खिलाड़ी और सैनिक लिपिक पदों के पदों पर भर्ती के लिए युवा दौड़ लगाएंगे। यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के बच्चों, जेआरसी के भूतपूर्व या सेवारत सैनिक, युद्ध के दौरान शहीद और घायल सैनिकों के बच्चों और सगे भाइयों के लिए आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक कोटा भर्ती रैली में प्रतिभागिता के लिए सभी अभ्यर्थियों को शैक्षिक, निवास, जाति और वांछित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति की तीन सेट सत्यापित प्रतियां साथ लानी होंगी। साथ ही, छह माह के अंदर बने चरित्र प्रमाण नाम व जन्मतिथि के साथ परिवार का ग्रुप फोटो और पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमाणित चरित्र जांच प्रमाण पत्र, रिलेशनशिप प्रमाण पत्र समेत बिना प्रमाणित 30 कलर फोटो लाना अनिवार्य है। साथ ही अविवाहित, माता-पिता का अनुमति प्रमाण पत्र, खेलकूद, एनसीसी, कंप्यूटर प्रमाण पत्र समेत आधार, पैन कार्ड के साथ ही, सेवारत या भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए डिस्चार्ज बुक/पेंशन बुक साथ में लाना जरूरी है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के बाद नो इंट्री
भर्ती प्रक्रिया सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों को जाट रेजिमेंट सेंटर के जाट गेट पर सुबह चार से आठ बजे तक पहुंचना जरूरी है। वहीं सुबह आठ बजे के बाद पहुंचने वालेे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जाट सेंटर के एड्जूटेंट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर से शुरू होगा मेडिकल
भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल के बाद 14 अक्तूबर से मेडिकल और अन्य प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होगी। 17 अक्तूबर को ट्रेड्समेन वाद्ययंत्र की परीक्षा होगी। 19 जनवरी को भर्ती परीक्षा और मेडिकल में फिट मिले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी।

भर्ती की तारीख, कैटगरी और प्रतिभाग करने वाले जिले
सात अक्तूबर को सैनिक जीडी (राजस्थान) के लिए अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, आठ को चुरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर और नागौर, नौ को जालौर, झालावाड़, झुुंझनू, जोधपुर, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, अलवर, दस को सैनिक ट्रेड्समेन और खिलाड़ी के लिए किसी भी राज्य के, 11 को सैनिक जीडी (हरियाणा) अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुडगांव, हिसार, रेवाड़ी, 12 को झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, 14 को पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, नूह और चरखी, दादरी, 15 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान को छोड़कर किसी भी राज्य के, 16 को सैनिक जीडी (उत्तर प्रदेश) आगरा, अलीगढ़, अलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, 17 को बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, बुलंदशहर, 18 को चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, 19 को गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, औराई, जौनपुर, झांसी, अमरोहा, कनौज, अकबरपुर, कानपुर नगर, कांशीराम नगर, कौशांबी, खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, 21 को मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पंचशील नगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतक बीरनगर, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर, संभल, 22 को सैनिक लिपिक पद पर हरियाणा और राजस्थान, 23 को उत्तर प्रदेश और किसी भी राज्य के हरियाणा और राजस्थान को छोड़कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed