फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aril River will be resurrected, Chief Engineer inspected

पुनर्जीवित होगी अरिल नदी, प्रमुख अभियंता ने किया निरीक्षण

Tue, 31 Oct 2017 02:10 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 31 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
 सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली अरिल नदी को पुनर्जीवित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। अब तक 75 किलोमीटर तक सर्वे हो चुका है। सोमवार को यहां सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एके सिंह निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अरिल नदी में जल्द ही रामगंगा से पानी छोड़कर पुनर्जीवित किया जाएगा। 
विज्ञापन

टीम के साथ पहुंचे सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता एके सिंह ने बरेली की सीमा से सटे गुलड़िया समेत आसपास के कई गांवों में अरिल नदी के एरिया का निरीक्षण किया। सर्वे करने वाली टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रमुख अभियंता ने कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद अरिल को पुनर्जीवित करने के लिए उसकी खुदाई की जाएगी। बता देें कि एक दशक पहले तक अरिल का पानी बिल्कुल साफ-सुथरा था। अब भूमाफिया और दबंग नदी के बडे भूभाग पर कब्जा कर चुके हैं। नदी में आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है, जिससे यह नदी विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई। दबंग जगह-जगह पक्के निर्माण कराकर नदी की जमीन पर खेती भी कर रहे हैं। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली बदायूं और संभल में विभागीय इंजीनियरों को नदी की जमीन का सर्वे कर फिर जीवित करने के निर्देश दिए थे। नदी की पैमाइश राजस्व रिकार्ड के अनुसार की जा रही है। 
विज्ञापन

46 गांवों से गुजरती है अरिल नदी
अरिल संभल से बरेली की ओर आती है। बरेली के आंवला बार्डर पर रामपुर की ओर से आने वाला छुइया नाला भी इसी में मिलता है। आंवला में यह 46 राजस्व गांवों से गुजरती है। बरेली में 60 किमी और बदायूं में 65 किमी नदी की लंबाई है। रामपुर की ओर से आने वाली पीलिया नदी भी इसी अरिल नदी में ही विलीन हो गई। महाभारतकालीन लिलौर झील भी इस नदी के पानी से ही सदानीरा रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed