फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita shahjahanpur,Civic Amenities

‘अन्याय का मुकाबला करके महिलाएं बने अपराजिता’

Sat, 07 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
aprajita shahjahanpur,Civic Amenities
‘अन्याय का मुकाबला करके महिलाएं बने अपराजिता’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना होगा। तभी वह अन्याय का मुकाबला करके अपराजिता बन सकेंगी। वह शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत जीएफ कॉलेज में आयोजित महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ समय से आयोग में सबसे ज्यादा मामले लड़कियों के शारीरिक शोषण से संबंधित आ रहे हैं। इससे बचने का एक मात्र रास्ता है कि उन्हें खुद जागरूक व सशक्त बनना होगा। तभी ऐसे मामलों में कमी आएगी। छात्राओं से कहा कि उनके साथ कभी भी कोई घटना होती है तो वह तत्काल अपने अभिभावकों को अथवा महिला हेल्प लाइन को अवगत कराएं। जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक रहने पर जोर दिया। कहा ऐसे मामलों पर उनके व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर शिकायत आधार कार्ड के साथ डालकर दर्ज करा सकती हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई होगी। डीपीओ ज्योति शाक्य ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। लक्ष्मीबाई विंग की संस्थापक डा. नमिता सिंह, प्राचार्य डा. अकील अहमद ने कहा कि अपराजिता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा होगा। वह शोषण के खिलाफ आवाज उठाने से हिचकिचाएंगी नहीं। महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी ने छात्राओं को डायल 100, टोल फ्री नंबर 1090, 1098 और 112 के बारे में भी बताया। जिन पर शिकायत कर वह पुलिस की मदद ले सकती हैं। इस मौके पर डॉ. अमित सिंह, डॉ. मकसूद सिद्दीकी, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. शबाना, वीना सिंह, विम्मी सैनी, नीतू कुमरा, पूनम धवन, शालिनी राणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed