{"_id":"5d9e061d8ebc3e93a844713b","slug":"aprajita-in-pilibhit-bareilly-news-bly379399562","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं स्वस्थ्य रहकर ही बन सकती हैं ‘अपराजिता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं स्वस्थ्य रहकर ही बन सकती हैं ‘अपराजिता’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। अमर उजाला अपराजिता ‘100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत बुधवार को गांव मोहम्मदपुर में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। गांव के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित शिविर में 69 मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवा दी गई। इस मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी हरी शंकर ने महिलाओं को स्वस्थ रहने का सुझाव दिया। कहा, स्वस्थ महिलाएं ही अपराजिता बन सकती हैं।
शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार गंगवार ने किया। शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए तीन कांउटर बनाए गए थे। पहले काउंटर पर आयोजन समिति के राजपाल मरीजों का पंजीकरण कर रहे थे। दूसरे काउंटर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी हरीशंकर मरीजों का चेकअप कर रहे थे। तीसरे काउंटर पर अस्पताल के वार्ड ब्वॉय योगेंद्र त्रिपाठी मरीजों को दवा दे रहे थे। शिविर सुबह 10.30 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। प्रभारी चिकित्साधिकारी हरीशंकर ने महिलाओं से कहा कि उनकी जिम्मेदारी घर संभालने की होती है, इसलिए उनका स्वस्थ्य रहना बहुत जरूरी है। कहा, स्वस्थ रहकर ही वे संघर्षों का डटकर सामना कर सकती हैं।