{"_id":"5e2080c78ebc3e4ad152cbd8","slug":"aprajita-in-bareilly-bareilly-news-bly3921688117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी गरिमा की समृद्ध परंपरा के संवर्द्धन और संरक्षण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी गरिमा की समृद्ध परंपरा के संवर्द्धन और संरक्षण की शपथ
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अपराजिता मुहिम के तहत गुलाबराय इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण कार्यक्रम
बरेली। अमर उजाला ‘100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत गुरुवार को नैनीताल रोड पर गुलाबराय इंटर कॉलेज में छात्रों को नारी गरिमा की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। छात्रों ने घर के साथ बाहर समाज में भी बेटियों को सम्मान देने के लिए जागृति फैलाने का संकल्प लेते हुए अपराजिता अभियान के संकल्प पत्र भी भरे। शिक्षकों ने अपराजिता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अगर छात्र जीवन में ही नारी का सम्मान करना सीख लिया जाए तो समाज की सूरत ही बदल जाएगी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर खुद ब खुद लगाम लग जाएगी।
प्रधानाचार्य एसपी पाठक के निर्देशन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कक्षा छह से 12वीं तक के छह सौ से ज्यादा छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ने अपराजिता अभियान के संकल्प पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि नारी गरिमा की रक्षा के लिए सभी को संकल्पित होना चाहिए। भारत नारी के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव लड़ता रहा है। यही परंपरा आगे बढ़ाने का काम युवा पीढ़ी को करना है। इसके लिए सिर्फ पुरुषों को ही सोच बदलने की जरूरत नहीं है बल्कि महिलाओं को भी अपनी सोच बदलनी होगी क्योंकि पुरुष को जन्म देने वाली महिला ही होती है। अगर मां बचपन से ही लड़कों को लड़कियों की इज्जत करना सिखाए तो समाज में महिला उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं काफी हद तक थम जाएंगी।
बहनों को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर
प्रवक्ता योगेश्वर सिंह यादव ज्ञान ने कहा कि लड़के महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखें और अगर कोई लड़की बाहर मुसीबत में है तो उसकी मदद करें। अजय अग्निहोत्री, संजय सक्सेना, महेश चंद्र पांडेय, उदय प्रताप सिंह, संजय सिंह, रणधीर सिंह आदि ने भी विचार रखे। कहा, छात्र अपनी बहनों को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित करें। अगर उनकी पढ़ाई में घर में भेदभाव हो रहा है तो आवाज उठाएं और उन्हें शिक्षित बनाने में मदद करें। इस छोटी सी पहल का बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव समाज पर दिखाई देगा।