फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita

हैदराबाद पुलिस से हंसाया, उन्नाव ने रुलाया

Fri, 06 Dec 2019 07:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
aprajita
शाहजहांपुर। महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या करने के चोरों आरोपियों को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया। हैदराबाद पुलिस की इस दिलेरी से जहां आधी आबादी में खुशी है तो वहीं बृहस्पतिवार को उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना ने उन्हें फिर झकझोर दिया। देश में लगातार हो रही इन घटनाओं से बेटियों में आक्रोश है। उनका सवाल है कि कब तक बेटियों के साथ यूं ही हैवानियत होती रहेगी और सरकारें कार्रवाई करने के बजाय खुद को बचाने में लगी रहेंगी। लचर कानून की आड़ लेकर जब तक दरिंदे छूटते रहेंगे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को जीएफ कॉलेज की छात्राओं ने हैदराबाद में चारों आरोपियों के मारे जाने पर खुशी जाहिर की तो उन्नाव की घटना पर दुख। उन्होंने कहा कि हैदराबाद एनकाउंटर से जहां बेटियों को हिम्मत मिली है तो यूपी के उन्नाव में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपियों द्वारा पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की जो दुस्साहसिक वारदात की गई उससे एक बार फिर उनके दिल में खौफ पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्नाव पुलिस ने भी अगर घटना को गंभीरता से लिया होता तो आरोपी जमानत पर न छूट पाते और यह घटना न होती। उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने जो किया वह ठीक किया। उन्नाव के दरिंदों को भी ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। हैवानों को इस दुनिया में जीने का कतई अधिकार नहीं हैं।
विज्ञापन

कब तक मरती रहेंगी बेटियां
पहले दिल्ली, फिर हैदराबाद और अब उन्नाव। आखिर दरिदों के हाथों बेटियां कब तक मरती रहेंगी। सरकार और सिस्टम बेटियों का दर्द कब समझेंगे। इस तरह की घटनाएं कब तक होती रहेंगी। - राकिया फातिमा, छात्रा बीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में मिला इंसाफ, उन्नाव में चाहिए
बात सही-गलत की नहीं, बल्कि हैवानों को मौत की सजा देने की है। हैदराबाद की बेटी को इंसाफ मिल गया। अब उन्नाव की बेटी को भी इंसाफ मिलना चाहिए। उसे जलाने वाले दरिंदों को इसी तरह सरेआम गोली मार देनी चाहिए। - लायबा खान, छात्रा
पुलिस ने जो किया, सही किया
कानूनी ढिलाई के कारण ही दिल्ली की निर्भया के दोषियों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई है। ऐसे में हैदराबाद की पुलिस ने जो कुछ भी किया वह बिल्कुल सही है। इसमें उन्हें शाबाशी मिलनी चाहिए। इस एनकाउंटर से दरिंदों को सबक जरूर मिलेगा। - गरिमा त्रिवेदी, छात्रा
पुलिस का कारनामा काबिले तारीफ
जैसे भी सही, महिला चिकित्सक के हत्यारों को सजा तो मिल ही गई। हैवानों को इतनी जल्दी सजा और चिकित्सक को न्याय मिल जाएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा, लेकिन हैदराबाद पुलिस ने जो कारनामा कर दिखाया, वह काबिले तारीफ है। रजनी मौर्या, छात्रा
एनकाउंटर की खुशी में महिलाओं ने बांटी मिठाई
कहा- हैदराबाद पुलिस पर सभी को गर्व करना चाहिए
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की महिला इकाई ने हैदराबाद एनकाउंटर पर जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी। साथ ही हैदराबाद पुलिस को बधाई भी दी।
जिलाध्यक्ष नीरा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दरिंदगी कर उसे मौत के घाट उतारने वाले चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने पर खुशी जाहिर की। महिलाओं का कहना था कि इस एनकाउंटर की जितनी तारीफ की जाए कम है। ऐसे पुलिसकर्मियों पर सभी को गर्व होना चाहिए। महानगर अध्यक्ष सोनल त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे मामलों में एनकाउंटर को सही मानने के लिए राष्ट्रपति को एक आदेश दे देना चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को सबक मिल सके और वह कभी महिलाओं और लड़कियों को बुरी नजर से न देखें।

पूजा शर्मा ने कहा कि यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीख लेनी चाहिए। एनकाउंटर से हैदराबाद की पशु चिकित्सक को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। इस अवसर पर महिलाओं ने कटियाटोला मोहल्ले में मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। इस दौरान रचना मोहन, मेघा गुप्ता, प्रतिमा शुक्ला, कल्याणी शर्मा, कंचन सक्सेना, मीना खंडेलवाल, पूजा अवस्थी, रागिनी दीक्षित, मंजू शुक्ला, कमलजीत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed