फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Apply from today for appointment to the post of Panchayat Assistant

पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति के लिए आज से करें आवेदन

Mon, 02 Aug 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:26 AM IST
सार

कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को मिलेगी वरीयता
 

विज्ञापन
Apply from today for appointment to the post of Panchayat Assistant
demo photo - फोटो : demo photo

विस्तार

जिले में होगी 1193 पंचायत सहायकों की भर्ती, 17 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि

विज्ञापन
बरेली। जिले की 1193 ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगी। शासन ने पंचायती राज विभाग को 31 अगस्त तक मेरिट लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों का कोरोना से निधन हुआ है, उनके आश्रितों को इस नियुक्ति प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।
राज्य सरकार ने पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के तौर पर विकसित करने की घोषणा की है। इसी के तहत पंचायत सहायकों की भर्ती की जा रही है। बरेली में 1193 पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर 10 वीं और 12 वीं के अंकों के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति से पहले कोई परीक्षा भी नहीं ली जाएगी। शासनादेश के मुताबिक पंचायत सहायकों की नियुक्ति ग्राम पंचायत के प्रधान करेंगे। जिस गांव में जिस जाति के लिए प्रधान की सीट आरक्षित थी, वहां उसी जाति से पंचायत सहायक रखा जाएगा। एक वर्ष की संविदा पर पंचायत सहायक को छह हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक की उम्र एक जुलाई 2021 को कम से कम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच साल की छूट दी जाएगी। आवेदक का ग्राम पंचायत का ही निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनके आश्रितों को नियुक्ति में वरीयता दी जाएगी। ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सदस्य और सचिव के संबंधी इस पद के लिए अर्ह नहीं होंगे। भर्ती प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

डीपीआरओ के मुताबिक आवेदन सादे कागज पर ग्राम पंचायत, संबंधित विकास खंड या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। इसमें शैक्षिक अर्हता, आयु एवं जाति संबंधी प्रमाणपत्र लगाने होंगे। अभ्यर्थी दो से 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। ग्राम पंचायतों तक आवेदन पहुंचाने की प्रक्रिया 18 से 23 अगस्त के बीच पूरी होगी। मेरिट लिस्ट 31 अगस्त तक तैयार की जाएगी।

पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को पंचायतीराज निदेशालय प्रशिक्षण भी देगा। - धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed