Bareilly News: प्रधानमंत्री आवास योजना के घर चाहिए तो तुरंत करें आवेदन, यह है आखिरी तारीख
जिन लोगों के पास अपना घर नहीं है और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं। ऐसे लोगों के पास सुनहरा मौका है। प्रधानमंत्री आवास के लिए 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को आवास आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए आवदेन प्रक्रिया जारी है। अगर आपके पास अपना मकान नहीं है और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। ऐसे आवेदक जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित निकाय अथवा सीधे डूडा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। 30 जनवरी तक आवेदन की आखिरी तारीख है।
इतने आवास हैं रिक्त
परियोजना अधिकारी डूडा विद्या शंकर पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।परियोजना अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बहेड़ी में अनुसूचित जाति वर्ग के 10, फ रीदपुर में सामान्य वर्ग के 122 व अनुसूचित वर्ग के 124 आवास रिक्त है। आंवला में अनुसूचित जाति वर्ग के 30 व नगर पंचायत शेरगढ़ में सामान्य वर्ग के आठ व अनुसूचित वर्ग के 11 आवास खाली हैं।
डूडा कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन
नगर पंचायत देवननियां में सामान्य वर्ग के 12 व अनुसूचित जाति वर्ग के 30, नगर पंचायत फरीदपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के 25 व नगर पंचायत रिठौरा में अनुसूचित जाति वर्ग के 33 आवास खाली हैं। पात्र आवेदक आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र व अन्य अभिलेख संलग्न कर निर्धारित प्रारूप के साथ स्थानीय डूडा कार्यालय में आवेदन जमा कर दें।