{"_id":"6a3ae925b71885008503ded2","slug":"apply-for-free-coaching-by-june-26-bareilly-news-c-4-bly1053-911176-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निशुल्क कोचिंग के लिए 26 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निशुल्क कोचिंग के लिए 26 जून तक करें आवेदन
Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एसएससी, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर पांडेय के अनुसार यह योजना सत्र 2026-27 के लिए प्रस्तावित है। योग्य विषय-विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को तैयारी कराई जाएगी। यह निशुल्क प्रशिक्षण विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा।
छात्राओं के लिए सिविल सर्विसेज का प्रशिक्षण रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में दिया जाएगा। छात्रों के लिए सिविल सर्विसेज का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज में मिलेगा। वहीं, नीट, जेईई, एसएससी, एनडीए और सीडीएस का प्रशिक्षण भी राजकीय इंटर कॉलेज में ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां मिलेंगे प्रवेश फॉर्म प्रवेश फॉर्म जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन के कमरा नंबर पांच और राजकीय इंटर कॉलेज से मिलेंगे। इन्हें 26 जून को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त किए जा सकता है। अभ्यर्थियों को प्रवेश फॉर्म की सभी प्रविष्टियां पूरी करनी होंगी। इसके साथ शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र संलग्न करने होंगे। आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतियां भी जमा करनी होंगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 जून को शाम पांच बजे तक है।