फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Applications for graduation will be open till tomorrow

Bareilly News: स्नातक में कल तक होंगे आवेदन, एक लाख से अधिक सीटें खाली

Sat, 29 Jun 2024 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Applications for graduation will be open till tomorrow
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। ऐसे में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास एक दिन शेष है। करीब दो लाख सीटों के सापेक्ष अब तक मात्र 92,000 पंजीकरण हुए हैं और एक लाख से अधिक सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में विगत सत्र से कम पंजीकरण हुए हैं, जबकि आवेदन के लिए एक दिन ही बचा है। पिछले वर्ष यह संख्या करीब एक लाख थी। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. एसके पांडे के अनुसार स्नातक के 28 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन जारी हैं। कॉलेजों की ओर से भी विद्यार्थियों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक करीब दो लाख सीटों के लिए वेबसाइट पर 92 हजार आवेदन हैं। इसमें एक लाख से अधिक सीटें खाली हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को भी स्नातक पाठ्यक्रमों का विश्लेषण करना चाहिए। इसमें काफी बदलाव किया जा चुका है। इनके माध्यम से भी करिअर में आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन


अगले सत्र से शुरू होंगे इंटीग्रेटेड कोर्स
मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीबीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी कोर्स नहीं कराए जाते हैं। इन्हें विश्वविद्यालय में शुरू कराने की योजना है। हालांकि इसे अगले सत्र (2025-26) से संचालित किया जाएगा। इसके लिए राज्यपाल और कार्यपरिषद से सहमति मिल चुकी है। इसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की ओर अनुमति मिलना शेष है। उनकी टीम की ओर से विवि में निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, इस सत्र से स्नातक स्तर पर पेटेंट लॉ में डिप्लोमा कराया जाएगा। इसमें प्रवेश के लिए आवेदन परास्नातक डिप्लोमा के साथ शुरू किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed