{"_id":"65a5221fd445f35c930734bd","slug":"application-process-for-admission-in-atal-residential-school-starts-in-bareilly-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Admission: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, आठ फरवरी को कराई जाएगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Admission: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, आठ फरवरी को कराई जाएगी परीक्षा
Mon, 15 Jan 2024 05:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Jan 2024 05:46 PM IST
सार
कक्षा छह से नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन का प्रारुप माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है। 20 जनवरी शाम छह बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय।
विस्तार
शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। 20 जनवरी शाम छह बजे तक आवेदन किया जा सकता है। कक्षा छह से नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन का प्रारुप माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है। कक्षा छह में 140 और कक्षा नौ में 140 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
बरेली के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवकी सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र भरकर 20 जनवरी शाम छह बजे तक श्रम आयुक्त कार्यालय में जमा किए जाने हैं। आवेदन प्रारूप में आवेदक का नाम, माता-पिता की जानकारी, पहचान, पता समेत अन्य विवरण भरकर जमा करना होगा।
विज्ञापन
20 जनवरी को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आठ फरवरी को परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए संभावित केंद्रों की जानकारी विभाग की ओर से जारी की जाएगी। डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आवेदन कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन