फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anti Corruption Team caught Babu of Roadways taking bribe of fifteen thousand in bareilly

बरेली : एंटी करप्शन टीम ने रोडवेज के बाबू को पंद्रह हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 20 Sep 2019 03:46 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 20 Sep 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Team caught Babu of Roadways taking bribe of fifteen thousand in bareilly
एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एंटी करप्शन टीम ने बरेली में रोडवेज के एक बाबू को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक बाबू राजीव सक्सेना ने यह रिश्वत रुहेलखंड डिपो के एआरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा की शह पर ली थी। जब रिश्वत लेने का यह खेल चल रहा था तभी एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह व अन्य ने इन्हें धर दबोचा। मामला शुक्रवार दोपहर का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक कंडेक्टर का केस खत्म करने के लिए एआरएम ने बाबू राजीव को यह रुपए देने के लिए कहा था। इसके बाद बाबू से लेकर पीड़ित तक ने इस बात को स्वीकार किया है कि एआरएम ने डिपो को भृष्टाचार का अड्डा बना दिया है। वहीं एंटी करप्शन की टीम ने कोतवाली में दर्ज की जा रही अपनी कार्रवाई में एआरएम को भी आरोपी मानते हुए जिक्र किया है कि उनके खिलाफ भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डीएम को भेजे दो अधिकारी भी गवाह के तौर पर कार्रवाई के वक्त मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed