फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Answers were given with impunity in the interview, got the talent ironed

Bareilly News: इंटरव्यू में बेबाकी से दिए जवाब, प्रतिभा का लोहा मनवाया

Thu, 25 May 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Answers were given with impunity in the interview, got the talent ironed
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के सवालों से जूझने की चिंता सताती है। सवाल क्या और कैसे होंगे? इसे लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। बरेली की होनहार बेटियों के सामने भी यह स्थिति आई। मगर एक बार सवालों का सिलसिला शुरू हुआ और बात बरेली के प्रसिद्ध उत्पाद और विषय पर आई तो बेबाकी से जवाब दिए। आखिरकार साक्षात्कार लेने वालों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन बेटियों ने अमर उजाला से इंटरव्यू के सवाल और जवाब साझा किए।
विज्ञापन

--
फोटो : प्रेक्षा अग्रवाल, रैंक 30वीं
सवाल : बरेली के हैंडी क्राफ्ट में क्या खास है?
जवाब : जरी-जरदोजी और बांस-बेंत के उत्पाद काफी लोकप्रिय हैं। बरेली की पहचान भी यही हैं। एक बड़ी आबादी इनके उत्पादन से जुड़ी है।

सवाल : हाल में कौन सा उपन्यास पढ़ा है? क्या कोई रचना साल भर में क्लासिक बन सकती है?
जवाब : फणीश्वर नाथ रेणू द्वारा लिखित मैला आंचल पढ़ा है। किसी भी रचना को साल भर में क्लासिक नहीं माना जा सकता है। न्यूनतम 30-40 साल बाद ही उसकी प्रासंगिकता का आकलन किया जा सकता है।
विज्ञापन


सवाल : सियाचीन क्यों जरूरी है और कराकोरम क्या है।
जवाब : देश की सुरक्षा के लिहाज से सियाचीन का महत्व है। कराकोरम एशिया की विशाल पर्वत श्रृंखला है। जिसका विस्तार पाकिस्तान, भारत और चीन के क्षेत्रों तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : नदियों की वजह से राज्यों में अक्सर विवाद क्यों होते हैं?
जवाब : नदियां किसी भी राज्य की उत्पादन क्षमता, खानपान, कृषि, वन और पारिस्थिति तंत्र से जुड़ी हैं। कई बार सूखा पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में सीमा से गुजर रहीं नदियों के जल प्रवाह को लेकर विवाद होते हैं। आपसी समझौता ही इसका विकल्प है।


सवाल : टैक्सेशन लॉ को कैसे बदला जा सकता है?
जवाब : टैक्सेशन लॉ को आयकर अधिनियमों में संशोधन के जरिये बदला जा सकता है। वहीं, आयकर संबंधित अन्य जानकारियां विस्तृत तौर पर बताई थीं।
--
फोटो : अदिति वार्ष्णेय, रैंक 57वीं
सवाल : उत्तर प्रदेश में जरी का कितना कारोबार है?
जवाब : बरेली में जरी का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। करीब चार लाख से ज्यादा आबादी की आय और रोजगार का जरिया जरी-जरदोजी ही है। इसके उत्पाद की मांग देश और विदेश में खूब होती है।

सवाल : ग्रीन रिवोल्यूशन क्या है? कैसे संभव है?
जवाब : यह ऑर्गेनिक फार्मिंग से संबंधित है। जो रिफॉर्म पर आधारित होना चाहिए। साथ ही, रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।

सवाल : वेटलैंड क्या हैं, इनकी क्या भूमिका है?
जवाब : ऐसा क्षेत्र जहां नमी रहती हो। नहर, नदी आदि के आसपास। ईको सिस्टम बेहतर बनाने में इनकी अहम भूमिका है।

सवाल : मोरल करेज, फिजिकल करेज से कैसे बेहतर है?
जवाब : महात्मा गांधी के संघर्ष के जरिये मोरल करेज और फिजिकल करेज को परिभाषित किया। देश की जनता को एकजुट करने में मोरल करेज की भूमिका बताई।

सवाल : सिविल सर्विस में क्यों जाना चाहती हैं?
जवाब : बचपन से ही सिविल सर्विस में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। आईएएस बनने का सपना था। मौका मिलेगा तो बेहतर कार्य करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed