{"_id":"695acf342c5a35e193041a48","slug":"another-report-against-gulati-and-his-two-henchmen-bareilly-news-c-4-vns1074-800088-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गुलाटी और उसके दो गुर्गाें के खिलाफ एक और रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गुलाटी और उसके दो गुर्गाें के खिलाफ एक और रिपोर्ट
विज्ञापन
फरीदपुर। ठगी और धोखाधड़ी के मामले में लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद भूमिगत हुए कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी और उसके दो गुर्गाें के खिलाफ फरीदपुर कोतवाली में धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने प्लॉट बेचने के नाम पर 60 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। गुलाटी के खिलाफ यह 36वीं रिपोर्ट है।
लखनऊ की गोमती नगर निवासी सीमा पटेल ने फरीदपुर कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने बरेली में कैनविज कंपनी से दो प्लाॅट खरीदे थे। कंपनी की ओर से इन प्लॉट का बैनामा ग्रीन पार्क निवासी अमित महेंद्र ने 31 जुलाई 2015 और 10 मार्च 2016 को किया था। इस दौरान कंपनी की ओर से दावा किया गया था कि दो साल के अंदर बरेली विकास प्राधिकरण यहां कॉलोनी विकसित कर देगा। कैनविज कंपनी भी यहां एक बड़ी कॉलोनी बसाएगी।
अगर पांच साल में कॉलोनी विकसित नहीं होती है तो कंपनी दोगुना रुपये वापस करेगी। कंपनी के सीईओ आशुतोष श्रीवास्तव ने वादा किया कि साइट पर कंपनी पार्क, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, बिजली के पोल लगवाएगी।
विज्ञापन
सीमा पटेल का कहना है कि समय सीमा के बाद भी न तो उनको प्लॉट पर कब्जा दिया गया, न ही कॉलोनी विकसित की गई। रुपये मांगने पर कन्हैया गुलाटी, आशुतोष श्रीवास्तव और अमित महेंद्र ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कन्हैया गुलाटी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद