{"_id":"668fab3ea1d900ea4503d80e","slug":"another-outpost-incharge-arrested-for-taking-bribe-in-zarifnagar-badaun-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun: जरीफनगर में एक और चौकी इंचार्ज रिश्वत लेते गिरफ्तार, मामला निपटाने के नाम पर मांगे थे 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun: जरीफनगर में एक और चौकी इंचार्ज रिश्वत लेते गिरफ्तार, मामला निपटाने के नाम पर मांगे थे 10 हजार रुपये
Thu, 11 Jul 2024 03:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:23 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज ने मनोज नाम के शख्स से मामला निपटाने के नाम 20 हजार रुपये मांगे थे। बात दस हजार रुपये में तय हो गई थी। इसके बाद मनोज ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज रंगेहाथ गिरफ्तार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में दहगवां चौकी इंचार्ज के बाद अब मालपुर चौकी इंचार्ज दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए। एंटी करप्शन टीम उन्हें मुजरिया थाना ले गई है।
विज्ञापन
मालपुर चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह अंबियापुर निवासी मनोज कुमार से एक मामला निपटाने के नाम पर दस हजार रुपये मांग रहे थे। दरअसल मनोज के खिलाफ एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसकी जांच सीओ कर रहे हैं। उसमें मनोज के बयान भी दर्ज हो चुके थे। चौकी इंचार्ज बीच में कूद पड़े और मनोज को कार्रवाई के नाम पर हड़का रहे थे। उसे लगातार जेल भेजने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने मनोज से मामला निपटाने के नाम 20 हजार रुपये मांगे थे। बात दस हजार रुपये में तय हो गई थी। मनोज ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी। बृहस्पतिवार को मनोज चौकी पर रुपये लेकर पहुंचे। उस दौरान चौकी इंचार्ज वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने किसी को रुपये देने को कहा था लेकिन मनोज चौकी इंचार्ज को ही रुपये देने को अड़ गया। इससे चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह चौकी पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने रुपये लिए कि एंटी करप्शन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। अब उन्हें मुजरिया थाना ले जाया गया है। वहां एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। पहले यहां दहगवां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह रिश्वत लेते पकड़े गए थे।
विज्ञापन