{"_id":"648cb702d7aa4865250174e4","slug":"another-girl-was-attacked-by-dogs-dragged-for-20-meters-bareilly-news-c-4-bly1015-184405-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीबीगंज में एक और बच्ची पर कुत्तों का हमला, 20 मीटर तक घसीटा, बुरी तरह नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीबीगंज में एक और बच्ची पर कुत्तों का हमला, 20 मीटर तक घसीटा, बुरी तरह नोंचा
Sat, 17 Jun 2023 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:43 AM IST
सार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। एक सप्ताह में तीसरी घटना हुई है। शुक्रवार को नौ साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में जानलेवा हुए आवारा कुत्तों ने शुक्रवार सुबह एक और बच्ची पर हमला बोल दिया। कुत्ते बच्ची को 20 मीटर तक घसीटते हुए खेत की तरफ ले गए। उसे नोचकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सप्ताह में कुत्तों के हमलों की यह तीसरी घटना है।
गांव बंडिया निवासी फरजंद अली की नौ वर्षीय बेटी चांद बी शुक्रवार सुबह घर से दुकान पर चीनी खरीदने गई थी। इसी दौरान जंगल की तरफ से आए कुत्तों ने बच्ची पर हमला बोल दिया। झुंड में आए कुत्ते अपनी अपनी तरफ खींचते हुए उसे खेत की तरफ ले गए।

बचाने गए लोगों को भी दौड़ाया
बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो कुत्तों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए तब जाकर कुत्तों को भगा सके। बच्ची बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व इन कुत्तों ने वहीं के रहने वाले बच्चों शाहनवाज व अंश को बुरी तरह से नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सभी का इस समय अस्पताल में उपचार चल रहा है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।
ये भी पढ़ें- UP News: शादी के बाद सामने आया पत्नी का असली रूप, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार, बताई आपबीती
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही कुत्ते नहीं पकड़े गए तो वह नगर निगम के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि दो साल में यह कुत्ते चार बच्चों की जान ले चुके हैं, जबकि 18 से अधिक बच्चों को काटकर जख्मी कर चुके हैं।