{"_id":"60db70ac8ebc3edfe449bded","slug":"another-accused-of-gandhipuram-robbery-arrested-bareilly-news-bly4514531108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्ताक हत्याकांड के दोनों आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्ताक हत्याकांड के दोनों आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला गद्दी में हमला और डकैती के मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाईपास पर मुश्ताक हत्याकांड के आरोपी सलाउद्दीन और आमिर को बिथरी पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया मगर मुश्ताक और उनके फुफेरे भाई के घर हमला करने और डकैती के मामले में बारादरी पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
शुक्रवार शाम बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर जोगीनवादा के मोहल्ला गद्दी निवासी मुश्ताक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मोहल्ले के ही साहिल उर्फ भूरा, वाजिद, आमिर, अकील, सलाउद्दीन और कौसर के खिलाफ बलवा, हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना की रात ही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी आमिर और सलाउद्दीन को सोमवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं, मुश्ताक की हत्या के बाद उनके और फुफेरे भाई के घर हमला और डकैती के मामले में नामजद सातों आरोपी अभी तक फरार हैं। इसको लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश है। मोहल्ले का माहौल भी तनावपूर्ण बना हुआ है, जिसके चलते वहां पुलिस की तैनाती बरकरार है।