{"_id":"6a3aeaf89b00adf8210f0f6e","slug":"another-42000-ayushman-cards-will-be-made-for-those-aged-over-70-bareilly-news-c-4-bly1053-911333-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के 42 हजार आयुष्मान कार्ड और बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के 42 हजार आयुष्मान कार्ड और बनेंगे
Wed, 24 Jun 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आयुष्मान योजना में शासन ने 70 पार आयुवर्ग के 42 हजार लोगों के कार्ड बनाने की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। कोऑर्डिनेटर ने सूची ब्लॉक भेजकर सभी पात्र लोगों के कार्ड बनवाने को कहा है। वहीं, मझगवां और शेरगढ़ में आभा आईडी कम बनने पर सुधार के निर्देश दिए हैं।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण की बैठक में ये दिशानिर्देश जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दिए। ई-कवच पोर्टल पर नियमित और एचपीवी टीकाकरण की फीडिंग, संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान, एचबीएनसी, मातृ मृत्यु दर, न्यू बर्न विजिट, आभा आईडी, संचारी रोग नियंत्रण, सौ दिवसीय टीबी अभियान, कुष्ठ रोग निवारण कार्यक्रम की समीक्षा हुई।
पोषण पोटली वितरण अफसरों से कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्कूल में चश्मों का 60 फीसदी वितरण होने की जानकारी दी। उन्होंने यूपीएचसी, पीएचसी, सीएचसी से पांच लाख रुपये बजट के ऐसे कार्य जो स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पा रहा है, उसकी सूची मांगी। सीबीगंज यूपीएचसी में शेड बनवाने का अनुरोध किया। एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग अभियान के संबंध में विभागीय दायित्व तय किए।